Top News

रेत कोयला का अवैध उत्खनन कारोबार जिला में जोरों से चल रहा भाजपा नेता के मिली भगत से व्यापार।

जिले में संचालित हो रहा अवैध कोयला खदान, प्रतिमाह निकाला जा रहा है करोड़ों का हो रहा रेत कोयला पत्थर का व्यापार।




रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय के तीनों जिला अंतर्गत इन दिनों रेत, कोयला, और पत्थर निकलने का अवैध उत्खनन में माफिया राज कायम है। जहां एक ओर प्रदेश सरकार काफी लंबे समय से माफिया मुक्त अभियान का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर बीते कई सालों से जिला के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई, धुरवार, हर्री, नवलपुर ग्राम में  प्रतिदिन लाखों का अवैध कोयला रेत और पत्थर खनन न सिर्फ किया जाता है। थानावार जिला वार सेटिंग कर बेखौफ अवैध कारोबार व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। 

स्थानीय विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी मजदूरों के जान से खिलवाड़ कर रहे कोल माफिया अब तक कई मजदूरों ने गवाई अपनी जान।

स्थानीय निवासियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त नामचीन माफिया दिहाड़ी की लालच में स्थानीय मजदूरों को सोन नदी के किनारे बने सुरंग में कोयला खोदने के लिए भेजते हैं और शाम होते ही वही कोयला खरीद कर बाकायदा बड़े-बड़े वाहनों में नकली टीपी लगाकर बड़े-बड़े महानगरों के लिए रवाना कर दी जाती है।

भाजपा नेता और कार्यकर्ता नामचीन माफियाओं का गिरोह। 

ऐसा नहीं है कि यह अवैध कोयले का कारोबार अभी नया-नया शुरू हुआ है कई वर्षों से यह अवैध खदानें संचालित की गई है कई बार प्रशासन ने यहां कार्यवाही भी की है सुरंग को भरवाया भी गया है। लेकिन काफी समय से बंद इस कारोबार को बीते कुछ महीने पहले हरी झंडी दिखाई गई और फिर धड़ल्ले से शुरू हुआ यह कारोबार जिसमें स्थानीय रसूखदार  माफियाओं के साथ मिलकर सफेद पोस स्थानीय व्यक्ति द्वारा इस कारोबार को अंजाम दिया जाता है।

आगे पढ़े : तीन की तिकड़ी, और तिकडी का अवैध कारोबार

शहडोल पुलिस ने की अवैध रेत माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही।



07 ट्रेक्टर एवं 02 मोटर सायकिल जप्त 

ग्राम जरवाही अंतर्गत सोन नदी बटली घाट पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर शहडोल पुलिस ने दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की है। घटनाक्रम इस प्रकार है कि थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत दिनांक 09.10.23 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम जरवाही के समीप सोन नदी बटली घाट से रेत का बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शहडाले श्री कुमार प्रतीक द्वारा प्राप्त सूचना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल जिला स्तर से 04 थानों की पुलिस टीम बनाकर आधी रात को कार्यवाही हेतु भेजी गई। पुलिस की टीमों ने उक्त स्थान पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ियों को आता देख आरोपी फरार हो गए किंतु दो आरोपी जो रैकी कर रहे थे, उनको पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में इनका नाम क्रमशः नीतेश यादव पिता बद्री यादव निवासी जरवाही एवं उदयभान यादव पिता भोला यादव निवासी चंगेरा सामने आया। शेष आरोपियों को पुलिस ने ढंूढ़ने का प्रयास किया परंतु अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन कार्य में लगे कुल 07 ट्रैक्टर एवं 02 मोटर सायकिल को जप्त किया है एवं पृथक-पृथक आरोपियों के विरूद्ध थाना बुढ़ार में भादवि0, मोटर व्हीकल एक्ट एवं खनिज अधि0 के तहत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोहागपुर निरी0 भूपेन्द्रमणी पाण्डेय एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 रावेन्द्र तिवारी एवं उनकी टीम, थाना प्रभारी गोहपारू निरी0 मो0 समीर एवं उनकी टीम एवं थाना प्रभारी खैरहा उनि0 दिलीप सिंह एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post