शासकीय कर्मचारी दोनों भाइयों ने किया धक्का मुक्की और साथ में जान से मरने के लिए दिया जा रहा है धमकी।
पीड़ित फरियादी ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय के लिए लगाई गुहार।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // जिला के नगर में इस समय अपराध की श्रेणी शिखर पर पहुंच रहा है कहीं अवैध कब्जा तो कहीं अवैध कारोबार का बोलबाला पनप रहा है।
नगर क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला मुख्यालय के नगर स्थित बस स्टैंड कुदारी रोड ग्राम पंचायत चांपा में निवासरत शासकीय कर्मचारी पुलिस प्रशासन विभाग में पदस्थ आरक्षक और भाई शासकीय कर्मचारी आईटीआई में पदस्थ शासकीय शिक्षक के द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति को धक्का मुक्की के साथ जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर कलेक्टर कार्यालय के अलावा पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी लिखित रूप से शिकायत दी गई जिसमें पुलिस आरक्षक लवकेश शुक्ला और भाई अभिनव शुक्ला जो शासकीय आईटीआई संस्था में पदस्थ शासकीय शिक्षक हैं।
दोनों भाइयों के मिली भगत से पूरे मोहल्ले में अपनी दबंगई जमाते हुए लोगों को डरते हैं और हमेशा विवादों में बने रहते हैं पहले पुलिस आरक्षक होने का पावर बताते हुए शासकीय भाई शिक्षक है हमारे पास किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है इन तरह के शब्दों से मोहल्ले के सभी लोगों के ऊपर अपना रोब झाड़ते हुए देखा जा सकता है।
ऐसे ही मामला सामने आया है जिस पर आशीष पांडे जो कमला नगर कुदारी रोड ग्राम पंचायत चांपा जिला शहडोल के निवासी द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
जिसमें संबंधित पुलिस विभाग में पदस्थ शासकीय कर्मचारी लवकेश शुक्ला और शासकीय शिक्षक आईटीआई संस्था में पदस्थ अभिनव शुक्ला के द्वारा मोहल्ले के लोगों को गाली गलौज करते हुए अनर्गल तरीके से दबाया जा रहा है?।

