शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में मतदाता जागरूकता की बैठक हुआ संपन्न।
प्राचार्य के मार्गदर्शन से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिपब्लिक न्यूज ।।
शहडोल// मुख्यालय के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करने के लिए शासन के द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग रूपरेखा बनाकर क्षेत्र में मतदान करने की लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक -2 नवंबर 2023 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी के कुशल मार्गदर्शन में बीए प्रथम,व द्वितीय वर्ष व एम ए के छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा निर्वाचन 2023 में सत् प्रतिशत मतदान एवं अनिवार्य मतदान के संबंध में नोडल मतदाता जागरूकता फोरम व विभागाध्यक्ष राजनिति विज्ञान डॉ. लवकुश दीपेंद्र ने लोकतंत्र के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभ्य समाज में राज्य एवं सरकार की क्या भूमिका है, इस पर विस्तार से चर्चा किया और एक अच्छे जनप्रतिनिधि के चयन व अच्छी सरकार के गठन से लोकतंत्र अधिक मजबूत होगा, एक-एक वोट से हम लोकतंत्र को अधिक मजबूत बना सकते हैं,
इसलिए हम सभी का प्रथम दायित्व अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर वाना एवं मतदाता बन जाने के बाद अनिवार्यता:अपने मताधिकार का प्रयोग करना, व हम गौरव की अनुभूति तभी कर पाएंगे जब एक-एक व्यक्ति को यह महसूस हो कि सरकार के निर्माण में हमने अपना योगदान दिया है, द्वितीय वक्ता डॉ. ममता पांडे सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान ने वोट के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं भारत के प्रथम मतदाता श्री श्याम शरण नेगी का उदाहरण भी प्रस्तुत किया, कोई भी मतदाता वोट करने से चूक न जाए उसको उसका अफसोस ना हो कि यदि मैं वोट करने जाता तो एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव होता इसलिए हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मंगल सिंह अहिरवार हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया और अंत में आभार भी आपने व्यक्त किया।
