Top News

न्याय पाने को दर दर भटकना पड़ रहा है पुर्व के मलिकाना हकदार के जमींदार।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जिला उमरिया ग्राम पंचायत चंदनिया ग्राम पंचायत क्षेत्र का एक ऐसा मामला सामने आया है 

जमींदार 100 सालों से जमीन का पट्टा और कब्जा लेकर अपने परिवार के साथ दर-दर की ठोकर खा रहा।

जमींदार परिवार के साथ घर से बेघर हो गया आज कुछ मामला सामने ऐसा आया है यह खबर जिला उमरिया ग्राम पंचायत चंदनिया की है देखा जाए तो कहावतें सही हो जाती हैं। कहावत को चरितार्थ करते हुए किया सिद्ध।

कहावत कुछ इस तरह है।

 बैठने को मिल जाए इसके बाद सोने की व्यवस्था खुद व खुद हम बना लेंगे 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार खबर हम आप सबको रूबरू कराते हैं एक मामला ग्राम चंदनिया थाना घुनघुटी क्षेत्र का है जिसमें कुदरत खान पिता बरकत खान के द्वारा ग्राम पंचायत चंदनिया खुर्द थाना व तहसील पाली जिला उमरिया मध्य प्रदेश की भूमि खसरा नंबर 163 168 175 184 185 के संबंध में अतिरिक्त न्यायाधीश वरिष्ठ खंड बिरसिंहपुर पाली जिला उमरिया के द्वारा व्यवहार न्यायालय न्यायाधीश फैसला के पत्र क्रमांक 12 ए 2014 में पारित एवं निर्णय सन् 2023 को जिला न्यायाधीश महोदय के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सही निर्णय के लिए आवेदन पत्र दी गई है। जो कि अभी निर्णय विचाराधीन है इसके साथ ही प्रतिवादी प्रार्थी  इस्लाम खान पूर्व इस्माइल खान पिता सलीम खान एवं अन्य के द्वारा तहसीलदार महोदय एवं कमिश्नर महोदय के सक्षम उपरोक्त भूमियों में नाम वितरण की कार्रवाई हेतु भी आवेदन दिया गया था। जिसमें श्रीमान कमिश्नर महोदय के द्वारा पारित आदेश के विरुद्ध एक ब्याज का मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत है इसका याचिका क्रमांक यूपी 1077/23 माननीय उच्च न्यायालय के सक्षम लंबित है।  उपरोक्त वर्णित संपत्ति में किसी भी प्रकार का कार्य न किया जावे साथ ही किसी भी कृति पक्ष का किसी भी माध्यम से सुरजीत ना किया जावे यदि किसी के भी द्वारा उपरोक्त संपत्ति अथवा विक्रय किया गया या जाता है तो उसके विरुद्ध पक्ष कर कानूनी कार्रवाई करने हेतु वाद्य होंगे उपरोक्त पद के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त किए जाने हेतु दंडात्मक कार्रवाई होगी

मगर इस आदेश का कोई पालन नहीं किया जा रहा है और कुदरत खान अपने बच्चों के साथ आज कि स्थिति में है कि कब आत्महत्या करेंगे कब शासन प्रशासन से इनका दिल बैठ चुका है। क्योंकि इतनी कानूनी प्रक्रिया होने के बावजूद भी इन्होंने घुनघुटी थाना को फिर सूचित किया की इस्लाम खान उर्फ इस्माइल खान उर्फ मुड्डा पिता सलीम खान हमारी जमीन के पेड़ पौधों को कटवा कर विक्रय किया जा रहा है। 

नए-नए लोगों के द्वारा हमारे इस जमीन पर बुलाकर नापित किया जा रहा क्या यह न्यायालय की आदेश का पालन इसी तरह किया जाएगा अपराधी के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा एवं कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया है जो की सर्वसाधारण को इसकी नोटिस भी मिल चुकी है मगर कागज को नजर अंदाज करते हुए मनमानी की रूपरेखा दिखाई दे रही है कुदरत खान के बेटे का कहना क्या है हम आपको रूबरू करते हैं जिसमें कि कुदरत खान पिता बरकत खान के द्वारा इस्लाम खान उर्फ इस्माइल खान उर्फ मुंडा पिता सलीम खान एवं अन्य को इन्होंने अपने होशो हवास में जमीन सिर्फ बसने के लिए दी गई थी मगर आज वक्त ने पैसे की फेर में आकर कुदरत खान पिता बरकत खान को कहीं का नहीं छोड़ा अब दर दर भटकना पड़ रहा न्याय पाने के लिए।

Previous Post Next Post