Top News

पत्रकार विकास परिषद की त्रैमासिक बैठक हुआ सम्पन्न जिला संभाग के साथ प्रदेश अध्यक्ष की रहीं गरिमामय उपस्थिति नए पत्रकार साथियों का स्वागत किया गया।

 पत्रकार विकास परिषद की बैठक हुआ संपन्न ।             लिऐ गए कई महत्वपूर्ण निर्णय ।

महत्वपूर्ण निर्णयों की ओर अग्रसर होगा पत्रकार विकास परिषद, पत्रकारों के हित में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण फैसला 

 पत्रकार विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी के तत्वाधान में संगठन से जुड़े नवनियुक्त समस्त पत्रकार विकास परिषद के सदस्यों का परिचय पत्र वितरण का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । 

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि संगठन में प्रतिमाह बैठक होगी एवं प्रतिमाह समस्त संगठन के पत्रकार बंधुओं के द्वारा ₹100 रुपए संगठन के फंड सेल में जमा किए जाएगा। इस हिसाब से 12 माह में 60 हजार की राशि संगठन द्वारा फंड के माध्यम से जमा हो जाएगा । 

विपत्तियों के समय आने पर यदि संगठन से जुड़े किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या होती है तो उस फंड के माध्यम से उसकी आर्थिक सहायता की जाएगी जिसके बाद धीरे-धीरे करके उस सदस्य को वह पैसा संगठन को वापस करना होगा।

बैठक के अंत में संगठन के समस्त बंधुओं के द्वारा स्वल्पाहार किया गया। 



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // पत्रकार विकास परिषद राष्ट्रीय संगठन है जो देश का एक राष्ट्रीय संगठन है जो सदैव से पत्रकारों के हित के लिए तत्पर खड़ा रहता है और शासन प्रशासन को पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही व पत्रकार साथियों को राहत पहुंचाने के लिए बाध्य करता है।  

पत्रकार विकास परिषद द्वारा अपनी मासिक वह महत्वपूर्ण बैठक आज संभाग शहडोल के इंडियन कॉफी हाउस में की गई।

 बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी के नेतृत्व में व संभागीय अध्यक्ष गोपालदास बंसल के कुशल मार्गदर्शन व जिलाध्यक्ष नीलेश द्विवेदी की उपस्थिति में की गई, बैठक पर आगामी माह मे होने जा रहे सम्मान समारोह के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी द्वारा बताया गया कि आगामी माह में पत्रकार विकास परिषद के द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है जिसमें  संभाग व जिले के  गणमान्य नागरिक सहित ऐसे व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा जो जरूरतमंदों की मदद में सदैव तत्पर खड़े रहते हैं। जिनका समाज में एक अलग ओहदा है वही संभागीय अध्यक्ष गोपालदास बंसल द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा पत्रकार विकास परिषद की हर माह बैठक कर हमारे पत्रकार साथियों के साथ हो रही हर अच्छी बुरी घटनाओं पर नजर रखी जाएगी और शासन प्रशासन से उनके सहयोग की मांग की जावेगी तो वही  जिलाध्यक्ष नीलेश द्विवेदी द्वारा बताया गया हमारे द्वारा संघ में जुड़े हर पत्रकार साथियों से मासिक बैठक में संगठन के खाते में ₹100 रुपए के माध्यम से एक राशि एकत्रित की जा रही है जिससे संघ से जुड़े किसी भी पत्रकार साथी को आकस्मिक विप्पत्ति आने पर उसकी मदद किया जाए सके।

 बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।

साथ ही सभी नए पत्रकार साथियों का स्वागत किया गया पत्रकार विकास परिषद के द्वारा।



बैठक में संगठन के सभी सदस्यों की उपस्थिति के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी संभागीय अध्यक्ष गोपालदास बंसल  जिला अध्यक्ष नीलेश द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार संजय गर्ग सहित पत्रकार विकास परिषद के सदस्य शैलेंद्र मिश्रा, विश्वास हलवाई, दीपक केवट, मोहम्मद हसन, सौरभ तिवारी, रावेन्द्र मिश्रा, सी के श्रीवास्तव, डीएन सोंधिया, महेश कुशवाहा, जुनैद खान, मोहम्मद शकील,वीरेंद्र प्रताप सिंह ,अजय केवट, विवेक पांडे, विश्व भूषण पाण्डेय, गणेश केवट, सूर्य प्रताप सिंह, निशांत गर्ग, श्याम दास मानिकपुरी, अखिलेश शर्मा, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद अहमद, अखिलेश श्रीवास्तव,    नरेश वर्मा, चंद्रवेदिका सेन, राहुल नामदेव, सुरेंद्र नामदेव, राहुल कुमार की उपस्थिति रही|

Previous Post Next Post