भारतीय युवा कांग्रेस जो राजनीति में युवाओं का सबसे बड़ा मंच है कांग्रेस।
कार्यक्रम ने आए हुए मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता का भाषा माध्यम हिंदी अंग्रेजी के साथ साथ सभी प्रदेशिक व स्थानीय भाषाओं में होता है जो प्रतिभागी स्वयं भाषा का चयन करेगा।
यंग इंडिया के बोल का मंच युवा आवाज का मंच प्रदान करने की नियुक्ति किए गए युवाओं को भारतीय युवा कांग्रेस में प्रवक्ताओं के रूप में नियुक्त किया जाएगा और नियुक्ति का स्थान जिला और राज्य स्तर पर होती है। श्रेया खंडेलवाल।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // देश से लेकर प्रदेश तक सभी पार्टियों के द्वारा अपने - अपने पार्टी का प्रचार प्रसार और नए-नए आयोजनों का कार्यक्रम किया जाता है। जिस पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा वर्ष 2019 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें देश के सभी नवयुवकों को एक आवाज उठाने वाला राजनीतिक मंच प्रदान करना।
युवाओं को राजनीति में अधिक अवसर प्रदान किया जाए। जिससे यंग इंडिया का निर्माण हो सके और यंग इंडिया के बोल के माध्यम से देशभर के हजारों युवाओं को भारतीय युवा कांग्रेस के मंच के जरिए अपनी आवाज को जनता तक पहुंचाया है लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को अभिव्यक्ति कर सभी के समक्ष पहुंचा सके।
यंग इंडिया के बोल के जरिए देश के महानगरों से लेकर दूर गांव -गांव तक हर वर्ग के युवाओं को मौका मिले और भाषण वाद विवाद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजन कर देशभर में प्रत्येक नगर गांव में निश्चित समय से ऑनलाइन आवेदन मंगवाया जाएगा। और आवेदन के आने के बाद यंग इंडिया के बोल के माध्यम से सभी प्रदेश प्रभारी द्वारा संबंधित राशि से आए आवेदनों की छंटनी कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम करवाई जाएगी जिससे प्रतिभागी की वाक - कला विचारधारा राजनीतिक और जनसमस्याओं के साथ-साथ जनहित के मुद्दे पर क्या कहते हैं प्रतिभागी और कैसे होगा देश से लेकर गांव गांव तक विकास पर जोर देने वाले शब्दों के आधार पर मूल्यांकन किया जाए गा।
चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए सभी जिला ब्लाक और संबंधित राज्य की राजधानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर भाषण वाद-विवाद एवं विकास कार्यों जैसे मुद्दों पर मंच प्रदान किया जाएगा।
यंग इंडिया के बोल में चयन प्रक्रिया विजेता का चयन स्कोर के आधार पर होता है। कंपटीशन पैनल के जज कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता के साथ देश के वरिष्ठ पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता और कई विषयों के शोधार्थी यादि का समूह होता है उनके स्कोर के आधार पर विजेता का चयन किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य श्रेया खंडेलवाल जिला प्रभारी यंग इंडिया के बोल ऐश्वर्या मध्य प्रदेश प्रभारी राजेश सोंधिया, सौरभ सिंह, अतुल तिवारी , सबी खान अनुपम गौतम के साथ साथ जिले के कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहा।


