Top News

जिले वासियों को कई सड़क का मिला सौगात क्षेत्रीय विधायकों का क्षेत्र वासियों ने जताया आभार ।

 धनपुरी से बेम्हौरी , राजेंद्रा कॉलोनी से धमनी कला पहुंच मार्ग की मिली स्वीकृति ।

क्षेत्रीय विधायक और मंडल अध्यक्ष का प्रयास हुआ सफल।

दोनों सड़कों का जल्द होगा निर्माण = विधायिका महोदया


 रिपब्लिक न्यूज।

 शहडोल  // मुख्यालय के जिला अंतर्गत जैतपुर विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका मनीषा सिंह के प्रयास से लगातार विधानसभा के क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास कार्य हो रहा है। इसी क्रम में खैरहा मंडल क्षेत्र में दो प्रमुख सड़क की मांग जो काफी दिनों से क्षेत्र की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार हो रहा था। जिसमें संबंधित विभाग अधिकारीयों के द्वारा सर्वे कराकर रोड निर्माण करवाने का बजट स्वीकृति कर वाया गया।

ग्राम पंचायत धमनी कला से राजेन्द्र नगर कालोनी पहुंच मार्ग का निर्माण हो जाएं तो सिलपरी,  जवारी, सेमरा के साथ साथ धमनी कला के निवासियों के लिए सबसे बड़ा विकास कार्य हो जाएगा । इस विषय कि जानकारी स्थानीय निवासी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ता पंडित कृष्ण दत्त मिश्रा धमनी कला के द्वारा प्राप्त कराई गई। साथ में रविकांत शर्मा, चन्द्र कांत शर्मा, राजेश कुशवाहा के साथ साथ कई ग्राम वासियों की उपस्थिति रही। विधायिका महोदया मनीषा सिंह जैतपुर विधानसभा क्षेत्र।

इस पुनीत प्रयास में खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह ने क्षेत्र की विधायिका महोदया से क्षेत्र के विकास के लिए । ग्रामवासियों के मांगों से अवगत कराया जिस पर माननीय विधायिका ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान और लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव जी से मांग की धनपुरी से बेम्हौरी पहुंच मार्ग लंबाई लगभग 7.5 किलोमीटर, और राजेंद्र कॉलोनी से धमनी कला पहुंच मार्ग लंबाई लगभग दो किलोमीटर की स्वीकृति मिल गई ।

 विभागीय अधिकारियों ने बताया जिस पर टेंडर की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। 

 दोनों मार्गो की स्वीकृति मिल जाने से क्षेत्र के समस्त क्षेत्र वाशी और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों जनो द्वारा  विधायिका मनीषा सिंह का आभार व्यक्त किया गया और बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी संबंधित जनों और अधिकारियों को हार्दिक बधाई दिया गया।

इसी क्षण पर विधायिका महोदया मनीषा सिंह खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह और भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला निर्माण समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय लोकप्रिय कमल प्रताप सिंह जी को जन्मदिन की बधाई दी गई शुभकामनाओं सहित।


Previous Post Next Post