Top News

अपर कलेक्टर राजस्व अधिकारियों के लिए बैठक, ग्रामीणों के विकास और जिले वासियों की जिंदगी बदलने के लिए दिए आवश्यक निर्देश।

 राजस्व अधिकारी लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य करें- अपर कलेक्टर।

राजस्व प्रकरणों का निराकरण पूरे संवेदनशीलता के साथ कराएं- अपर कलेक्टर।

बैठक में अनुपस्थित पटवारियों की दो वेतन वृद्धि रोकने तथा नोटिस देने के दिए निर्देश।

अपर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल = मुख्यालय अंतर्गत  राजस्व व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों के अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने लिए बैठक राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य करें। सभी पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा संचालित सभी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाएं, जिससे उनकी जिंदगी में गुणात्मक सुधार हो सके। सभी तहसीलदार एवं पटवारी राजस्व प्रकरणों का निराकरण पूरे संवेदनशीलता के साथ कराएं। अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा तहसील जयसिंहनगर एवं गोहपारू के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किए ।

बैठक में अपर कलेक्टर ने पटवारियों को निर्देशित किया कि पटवारी राजस्व विभाग की नीव होते है। पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ करें। उन्होंने पटवारियों से राजस्व प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण जल्द ही कराएं तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों पर विशेष ध्यान देकर संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि सीमांकन नामांकन, बटवारा, पट्टा इत्यादि के प्रकरण जल्द से जल्द निराकरण कराने की कोशिश पटवारी तथा तहसीलदार करें।

 अपर कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर दिलवाना सुनिश्चित करें। शासन की समस्त योजना गरीबों और असहाय वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

 सभी राजस्व अधिकारी इसे प्राथमिकता के आधार पर लें तथा अपने कर्तव्यों का पालन कर्तव्य निष्ठा के साथ करें। 

बैठक में पटवारियों ने अपर कलेक्टर को बताया कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में कुछ शिकायतें बिना किसी कारण के की जाती है और जब फोन पर संबंधित व्यक्ति से बात किया जाता है, तो वह व्यक्ति शिकायत वापस लेने में इंकार कर देता है ऐसी शिकायत धीरे-धीरे बहुत दिनों का हो जाता है तथा निराकरण नहीं हो पाता। जिस पर अपर कलेक्टर ने ऐसी शिकायतों की अलग से लिस्ट बनाकर देने के निर्देश दिए। 

बैठक में अपर कलेक्टर ने पाया की बैठक में विभिन्न ग्रामों के पटवारी बिना किसी कारण से अनुपस्थित हैं, जिस पर अपर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस देकर पटवारियों के दो संचय वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए।


बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर  दिलीप कुमार पांडेय, तहसीलदार जयसिंहनगर , मीनाक्षी बंजारे, नायब तहसीलदार  अमित मिश्रा, तहसीलदार गोहपारू सहित तहसील जयसिंहनगर एवं गोहपारू के पटवारी उपस्थित रहे।

विकास यात्रा में देखें नगरी निकाय मॉडल सड़क रोड़।

 बुढार नगर पंचायत परिषद नगरी निकाय क्षेत्र में बने मॉडल सड़क देखने योग  बुढार पेट्रोल पंप से लेकर बस स्टैंड अमलई चौक तक।


शहडोल बस स्टैंड से लेकर न्यू बाईपास एन एच 43 बुढार रोड तक देखें विकास यात्रा के दौरान सड़क।

Previous Post Next Post