मध्य प्रदेश राज्य के संविदा विद्युत मंडल कर्मचारी अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // जिला मुख्यालय मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के संविदा कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल के चलते जिले में कई जगह बिजली की समस्या से लोग परेशान है।
पहला संविदा का नियमितीकरण किया जाए सभी कर्मचारियों का। दूसरा आउट सोर्स का पॉलिसी बनाकर संविलियन सहित वेतन वृद्धि किया जाए। तीसरा निर्मित कर्मचारियों का रोका गया फ्रिंज बेनिफिट दिया जाए। इन तीनों मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के संविदा विद्युत मंडल कर्मचारियों के द्वारा एक ऐलान कुछ दिनों पूर्व किया गया 6 जनवरी से संविदा कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन करने का ऐलान किया था परंतु इंदौर में प्रवासी सम्मेलन होना सुनिश्चित था और हड़ताल एवं जेल भरो आंदोलन से प्रदेश सरकार के साथ साथ मुख्यमंत्री की छबि धूमिल होता देख। प्रवासियों के सामने, यह सब बातों का हवाला देकर ऊर्जा मंत्री ने आश्वाशन दिया था की आपकी मांगों को लेकर हम निश्चित मुख्यमंत्री से चर्चा कर निराकारण किया जाएगा।
लेकिन पन्द्रह दिन हो जाने के बाद आज तक कोई समाधान न होने के कारण आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है।
इनका कहना।
सत्यप्रकाश मिश्रा। अध्यक्ष संविदा कर्मचारी जिला शहडोल ।
