कांग्रेस पार्टी कि सरकार सत्ता में आई तो रिलायंस गैस खनन उत्पादन सीबीएम प्रोजेक्ट का अनुबंध किया जाएगा:। पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह ।
रिपब्लिक न्यूज।
मुख्यालय अंतर्गत सभी क्षेत्रों में वेल पम्प से गैस उत्पादन कार्य बिना अनुबंध के सीबीएम प्रोजेक्ट के द्वारा शहडोल क्षेत्र से गैस निकाले जाने के प्रश्न पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा खनिज विभाग से बिना अनुबंध किए जाने के संबंध में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह ने कहा । जब प्रदेश में हमारी सरकार आएगी हम इस कम्पनी से अनुबंध करवाएंगे।
शहडोल// जिला प्रशासन द्वारा बिना अनुबंध क्षेत्रों से गैस उत्पादन कार्य हो रहा है विशेष सूत्रों से प्राप्त एक जानकारी अनुसार ज्ञातव्य है कि शहडोल के कलेक्टर द्वारा 2015 से पत्राचार करने के बाद भी बिना खनन-अनुबंध के रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जो कार्य किया जा रहा है अपने आप में सरकारी जिला अधिकारियों की मिलीभगत के बगैर संभव नहीं है और इससे भारी मात्रा में राजस्व की क्षति भी हो रही है।
रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट गैस उत्पादन कार्य में स्थानी बेरोजगार युवकों को नहीं मिला रोजगार वर्तमान सरकार है भारतीय जनता पार्टी।
पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी को लेकर जबरदस्त आरोप लगाए। उन्होंने कहा राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में कहा कांग्रेस को इस यात्रा में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। आज शहडोल में कांग्रेस पार्टी के विराट विजय उत्सव में शामिल होने के लिए लौट आए ।
शहडोल नगर में नए गांधी चौक पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि हमने बीते 70 साल में क्या किया तो हमारा कहना है कि वे जिस स्कूल में पढे हैं, अगर वहां पढ़ाई की हैं तो वो स्कूल भी कांग्रेस सरकार ने ही बनवाया है। इसी तरह वर्तमान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगातार झूठ बोलने वाला व्यक्ति बताते हुए उन्होंने भाजपा की नीतियों पर जबरदस्त हमला किया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा शहडोल संभाग में इतना संसाधन है किंतु उसका सदुपयोग नहीं हो रहा है लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है उन्होंने शहडोल में 23 वर्षों बाद कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर घनश्याम जायसवाल को चुने जाने के लिए जनता को बधाई दी इसके पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व मंत्री अजय सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए भाजपा पर कई प्रहार किए ।
आज गांधी चौक में नगर पालिका नव निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने घोषणा की बाजार बैठकी का टैक्स अब नहीं लगाया जाएगा। यह कांग्रेस की आम गरीब आदमियों के लिए प्रथम सौगात के रूप में देखा जा रहा है।
आज के कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं दिखा।
कांग्रेस पार्टी से कोतमा विधानसभा क्षेत्र विधायक सुनील सराफ का रहा अंदरूनी विरोध।
कांग्रेस पार्टी से कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सराफ को लेकर कुछ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ताओं ने असंतोष प्रकट किया जो पार्टी का नाम खराब करते हैं ऐसे जनप्रतिनिधि को स्टेज पर नहीं बैठाना चाहिए। और जो माननीय कमलनाथ जी के साथ अपनी फोटो लगवाकर कई गाड़ियों में सुनील सराफ के द्वारा अपना प्रचार करते हुए दिखाया गया इसमें भी कुछ अंदरूनी बातों को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुटबाजी करते हुए नजर आए।
मंच में स्पष्ट देखा जा सकता है एक बात जो है खास महिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी नहीं आने दिया गया सामने इस बात कि भी चर्चा रहा खास।

