Top News

प्रदेश मुखिया के नाम कर्मचारी और शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन रखें कुछ मांगें।

 *1976 नियम के अनुसार पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू किया जाए*



*मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के नियम अनुसार पुरानी पेंशन बहाल करें*

शहडोल। कलेक्टर जिला शहडोल सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के नियम के अनुसार पुरानी पेंशन बहाल करें। आप ने हमेशा से कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है आपने सदस्यता दिखाते हुए कर्मचारियों के हित में हमेशा ऐतिहासिक कदम उठाए है,।

सेवा निवृत्ति भविष्य हमारा भी आर्थिक रूप से सुरक्षित हो जाए कर्मचारी और शिक्षक।

  मध्यप्रदेश का NPS धारी शिक्षक कर्मचारी अधिकारी जिसकी सेवानिवृत्त भविष्य आर्थिक रूप से असुरक्षित है, एक बार फिर ऐतिहासिक निर्णय की अपेक्षा करते है।



*शिक्षक कर्मचारियों की मांग*

1 जनवरी 2005 से बंद मध्य प्रदेश के समस्त पुरानी पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारियों को "मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976" के अनुसार जस-की तसं पुरानी पेंशन की बहाली की जाए, ।

साथ ही नवीन शैक्षणिक संवर्ग में पेंशन, क्रमोन्नति व अन्य लाभ के लिए वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति दिनांक (शिक्षक कर्मी संविदा शाला शिक्षक गुरुजी) मान्य की जाए। 

हमेशा की तरह इस बार भी कर्मचारी के हित में पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लेकर कर्मचारियों को गौरवान्वित करें आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश कर्मचारी अधिकारी हित में फैसला लिया जाएं माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन हैं,। 

आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश कर्मचारी अधिकारी हित में फैसला लेने के लिए हमेशा से अग्रणी राज्य रहा है।

म.प्र.शिक्षक के जिलाध्यक्ष शिक्षक लालजी तिवारी एवं शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिक्षक अख्तर हुसैन का सहयोग उल्लेखनीय रहा

कार्यक्रम में शामिल सभी विकास खंडों से लगभग  750 कि संख्या में एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर नारा लगाते हुए राजेंद्र चौक से जय स्तंभ चौक तक सभी शासकीय कर्मचारी और शिक्षक फेरा लेकर आए और फिर सभी शिक्षक एवं कर्मचारीयों ने संयुक्त कलेक्टर और अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर शहडोल और अधिकारी के सामने ही शिक्षकों ने अपने मांगों का वाचन भी किया।

मोर्चा में शामिल सभी सहयोगी संगठन दल।

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन मध्य प्रदेश प्रांतीय शिक्षक संघ मध्य प्रदेश आजाद अध्यापक संघ मध्य प्रदेश ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश अध्यापक शिक्षक कांग्रेश संघ मध्य प्रदेश राज शिक्षक संघ मध्य प्रदेश राष्ट्रीय पेंशन बहाली संघ मध्य प्रदेश राज्य अध्यापक संघ मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षक संघ मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश अध्यापक संघर्ष समिति मध्य प्रदेश आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश शिक्षा कर्मी उत्थान समिति मध्य प्रदेश शिक्षा कर्मी विधिक समिति मध्य प्रदेश भारतीय आजाद ऋषभ मध्य प्रदेश अध्यापक संघ मध्यप्रदेश अध्यापक अधिकार मंच मध्य प्रदेश आजाद मिशन मध्य प्रदेश आदर्श शिक्षक गुरु जी संघ मध्य प्रदेश गुरुजी संघ मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश विद्युत मंडल संघ मध्य प्रदेश सचिव संगठन मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश अध्यापक प्रकोष्ठ तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश न्यायलीन अधिकारी कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त संभाग संयोजक विदृयाभूषण शर्मा एवं जिला संयोजक उपेंद्र सिंह द्वारा ज्ञापन कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिये आभार प्रगट किया गया।

Previous Post Next Post