Top News

नगरीय निकाय अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में एक, एक पर रहा कब्जा।

 शहडोल ।।  जिले की तीनों निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रेस की दौड़ जोरों पर चल रहा था इसी बीच जिले के जयसिंहनगर और बुढार नगर परिषद में अध्यक्ष–उपाध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को हुआ। नगर परिषद चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला  रहा। 


एकता का परिचय देते हुए एक में B J P तो एक में कांग्रेस ने मारी बाजी। 

बुढार नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष में कांग्रेस ने बाजी मारी ।

नगर परिषद चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला  रहा एक में भारतीय जनता पार्टी तो एक में कांग्रेस ने मारी बाजी ।

 शहडोल जिले की जयसिंहनगर और बुढार नगर परिषद में अध्यक्षउपाध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को हुआ। नगर परिषद चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा। एक में B J P तो एक में कांग्रेस ने मारी बाजी। बुढार नगर परिषद में अध्यक्ष पद में बीजेपी ने जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष में कांग्रेस ने कब्जा जमाया। जयसिंहनगर परिषद में ठीक इसका उल्टा परिणाम सामने आए।

 जयसिंहनगर नगर परिषद में अध्यक्ष पद में कांग्रेस ने बाजी मारी। और नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी ने जीत हासिल कर अपना पर्चा लहराया।

गलत रहा चुनाव प्रभारी का चुनाव ।

संगठन या भाजपा जिला अध्यक्ष फिर जिन्होंने ऐसे व्यक्ति के हाथों में कमान सौंपा था जो अपने ही क्षेत्र में अपने ही सीट हार कर आए हैं फिर वह कैसे जीत आते जिले के दूसरे क्षेत्र ।

मैनेजमेंट सेटिंग का क्या था खेल जब एक को मिले आठ तो फिर दूसरे को कैसे मिले सात ।

जिले के दोनों नगरीय निकाय चुनाव जयसिंहनगर नगर परिषद और बुढार नगर परिषद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ। बुढार नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी शालिनी सरावगी और कांग्रेस से चेतना भानु दीक्षित के बीच सीधा मुकाबला रहा। भाजपा प्रत्याशी शालनी के पक्ष में 8 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्यासी चेतना भानु दीक्षित को 7 वोट मिले। इस तरह शालिनी ने 1 वोट अधिक पाकर जीत हासिल की। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सुमित्रा नामदेव का कांग्रेस प्रत्याशी शेखर चौधरी से सीधा मुकाबला रहा। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 8 वोट पड़े। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा नामदेव को 7 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने 1 वोट से जीत हासिल की।

जयसिंहनगर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला शुक्ला का भाजपा प्रत्याशी रोशनी गुप्ता के बीच  मुकाबला हुआ। 

कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला शुक्ला के पक्ष में 9 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्यासी रोशनी गुप्ता को 6 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस, सुशीला शुक्ला 3 वोट से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार संपत मिश्रा का कांग्रेस प्रत्याशी शिवम राव से सीधा मुकाबला रहा। भाजपा प्रत्याशी संपत मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्यासी शिवम राव को 1 वोट से हरा दिया और उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।

Previous Post Next Post