शहडोल // जिला मुख्यालय से लगभग दस किलोमीटर दूर सिंहपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐंताझर में कल सुबह लगभग दस बजे पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी जिसने भी सुना वहां भी शन्न रह गया दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सुनकर सभी का दिल बैठ सा गया। अभी शादी की मेंहदी भी हाथ से नहीं छूटा रहा और इस दुनिया को छोड़कर चली गई नव विवाहिता प्रिया।
पोस्टमार्टम से खुलेगा प्रिया के मौत का राज ।
प्रिया के चेहरे और गले पर कई ऐसे निशान हैं जो संदेह के घेरे में है फिर भी पति और ससुर का कहना है कि करंट की चपेट में आने से प्रिया की हुई है मौत।
विशेष सूत्रों के अनुसार दम घुटने से हुई प्रिया की मौत।?
शहडोल कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स की रविवार को संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। परिजनों के द्वारा मौत के पीछे करंट लगने की जानकारी दी गई। जबकि परिजनों का आरोप है कि बेटी की मौत करंट लगने से नही हुई है।बल्कि उसकी हत्या की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिया द्विवेदी पति अरविंद शर्मा शनि उम्र 25 वर्ष जिला चिकित्सालय में नर्स के कार्य पर पदस्थ थी रविवार कि सुबह करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रिया द्विवेदी का विवाह 11 मई 2022 को शहडोल के ग्राम पंचायत ऐताझर में हुआ था । उनके पति अरविंद शर्मा प्राइवेट जॉब करते हैं रविवार की सुबह नाइट ड्यूटी कर अस्पताल से वह अपने घर गई थी तभी करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। प्रिया द्विवेदी का मायका रीवा जिले के कटकी में है। मृतिका का स्टाफ नर्स में चयन कुछ साल पहले जिला अस्पताल शहडोल में हुआ था । जिसके बाद वह लगातार जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रही थी शनिवार की रात से वह रविवार की सुबह तक नाइट शिफ्ट कर घर पहुंची थी जिसके बाद करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो जाती हैं।
बीते कुछ माह पूर्व ऐसा ही एक घटना हुआ था। शादी के चार साल पहले से था जान पहचान।
बरतरा जिला शहडोल कि रहने वाली संध्या गर्ग पिता अशोक का भी ठीक इसी प्रकार आज से 4 माह पहले एक ऐसा ही घटना हुआ था गरफंदिया निवासी राघवेंद्र तिवारी के पुत्र साथ संध्या गर्ग की शादी उसके मौत से ठीक लगभग 4 महीने पहले हुआ रहा नवविवाहिता जोड़ा दोनों वडोदरा शहर में एक किराए के मकान पर रहते रहे। लोग उस खबर के सदमे से उबर कर निकले भी नहीं रहें ।
कल बीते एक दिन पूर्व एक और नव विवाहिता कि रहस्यमय तरीके से मौत को लेकर सभी में एक चर्चा का बिषय बन कर रह गया है। करीबन चार माह पहले नव विवाहिता कि भी मौत आज तक रहस्यमय तरीके से हुआ रहा नव विवाहिता लड़की चार साल पहले से उस लड़के से मिलती रही जिस लड़के से शादी हुआ रहा लेकिन ऐसा क्या हुआ होगा कि नव विवाहिता लड़की का रहस्य मय तरीके से मौत हो जाता है शादी के चार माह बाद।
जिले के ग्राम पंचायत ऐताझर में ठीक उसी प्रकार कल सुबह नवविवाहिता लड़की शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल से सुबह 8:00 बजे अपने ससुराल ग्राम पंचायत ऐताझर अपने पति के साथ वापस लौट कर जाती है और लगभग 10:00 से 11:00 के बीच उसकी मौत हो जाती हैं।
नव विवाहिता के पति शनि के अनुसार प्राप्त जानकारी ।
करंट लगने से हो गई मौत नव विवाहिता का पति उसको घर छोड़ने के बाद घर से बाहर निकलता है ससुर पूजा पाठ करता है सास घर पर नहीं होती है और नवविवाहिता लड़की अपने कमरे में किसी विद्युत उपकरण के प्लेक से चिपक कर रह जाती है और वही उसकी मौत हो जाती है क्या है पूरा मामला जानेंगे जांच के बाद मौत है या हत्या लेकिन ऐसा कौन सा विद्युत उपकरण का प्लेक था कि जो नवविवाहिता का जीवन लीला समाप्त कर देता है । जांच संदेह के घेरे में क्या ऐसा हो सकता है क्या पति ससुर या सांस है मौत के जिम्मेदार नवविवाहिता लड़की का।
सिर्फ अभी शादी को 4 माह ही हुए हैं।
