हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए निकाली गई रैली।
नगर पालिका अध्यक्ष एवं अपर कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी।
शहडोल // जिले में आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त के बीच मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शहडोल से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
जागरूकता रैली को नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल उर्मिला कटारे एवं अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली नगर परिषद शहडोल से जयस्तंभ चौक तक निकाली गई।
जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, लोकतंत्र सेनानी (मिसाबंदी) नरेंद्र दुबे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल अमित तिवारी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद एवं नोडल अधिकारी हर घर तिरंगा अभियान विवेक कुमार पांडेय, समाजसेवी संतोष लोहनी, सिटी मिशन मैनेजर सत्य प्रकाश मिश्रा तथा एनआरएलएम की प्रतीक्षा शुक्ला तथा अन्य अधिकारी उपस्थित होकर सभी ने रैली में भाग लेकर शहडोल के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने सम्पूर्ण जिले में व्यापक स्तर पर वातावरण निर्माण की गति विधियां जारी रहेगी।
गांव और नगरों में तिरंगा रैलियों, प्रभात फेरी और भजन मंडलियों द्वारा जन-जन को हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, समाजसेवियों, समाजसेवी संगठनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनसीसी, एनएसएस, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं तथा खेल एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित संगठन देश प्रेम के इस कार्य में समर्पण और सक्रियता से भाग लें।
अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने भी अपने संदेश में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जिलेवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देश-भक्ति की भावना जागृत करने का अभियान है।
पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। हम सब 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक स्थलों पर तिरंगा अवश्य फहराए।
यह भारत माता के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और समर्पण का प्रगतिशील है। अपर कलेक्टर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दिन के साथ रात में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति प्रदान किया गया है। अपर कलेक्टर ने इस दौरान शहडोल में मानव श्रंखला द्वारा भारत का नक्शा आकार की मानव श्रंखला बनाकर ड्रोन फोटोग्राफी कराने के नवाचार की सराहना की।

