Top News

पहले भाजपा फिर कांग्रेस पार्टी ने किया पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में पत्रकार वार्ता।

 पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए अडंगा लगा रही कांग्रेस


स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होने देना चाहता है कांग्रेस-प्रभारी मंत्री।

कांग्रेस पार्टी हर हाल में पिछड़ा वर्ग आरक्षण का अधिकार दिलाएगा। ताकि पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनका संवैधानिक अधिकार प्राप्त हों सकें।

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ सिंह।

भाजपा पार्टी की सरकार है निकम्मा पिछड़ा वर्ग आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है नहीं चाहता पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर फैसला हो। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह शहडोल।

पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ सिंह ने 27 प्रतिशत की घोषणा किया है। कमल नाथ सिंह का बहुत बहुत आभार।



शहडोल -। सुप्रीम कोर्ट ने मप्र में बगैर ओबीसी आरक्षण के चुनाव प्रक्रिया कराने के लिए चुनाव आयोग को दो हफ्ते का समय दिया है। 

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने ओबीसी आरक्षण के संबंध में भाजपा एवं सरकार का पक्ष रखने के लिए पत्रकार वार्ता का आयोजन किया ।

प्रभारी मंत्री ने ओबीसी आरक्षण के पक्ष में बात रखी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टलते-टलते सरकार के गले की फांस बनते नजर आ रहा हैं। एक ओर भाजपा खुद को ओबीसी का हितैषी बता रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर हम अपना पक्ष रखते हुए पुर्नविचार याचिका दायर कर रहे हैं,। वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है। दोनों दल ओबीसी आरक्षण के पेंच को अब सुलझा नहीं पा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में मंच संचालन करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने मंचाशींन अतिथियों का परिचय कराया। फिर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनाव कराने से डर रही है इसलिए किसी न किसी प्रकार का अड़ंगा लगा रही है। 

वार्ता के अंत में जिला मीडिया सह प्रभारी सुनील मिश्रा ने आभार प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, महिला एवं वित्त विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा, वरिष्ठ भाजपा विधायक जयसिंह मरावी, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कोषाध्यक्ष शत्रुघन पटेल, भाजपा जिला महामंत्री संतोष लोहानी, सुनील मिश्रा मंचाशीन रहे। साथ ही रमेश कोल, रवीन्द्र वर्मा, शीतल पोद्दार, राकेश सैनी, शिल्लू रजक, अरूण पटेल, धर्मेन्द्र शुक्ला, अतुल तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

कांग्रेस पार्टी के पत्रकार वार्ता में शामिल कांग्रेस जिला जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ,दिनेश अग्रवाल ,मो.हुशैन ,राकेश यादव  सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Previous Post Next Post