श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 26 फरवरी से भव्य शुरुआत।
शहडोल जैतपुर/ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन मां सिंह वाहिनी भटिया माता प्रांगण 26 फरवरी 2022 से होने जा रहा है। कथा का समापन 06 मार्च 2022 को होगा।
विशाल भंडारे के साथ होगा कथा के सातों दिन भंडारे का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन मां सिंह वाहिनी नवयुवक समिति के अध्यक्ष सुर्य प्रकाश पांडे द्वारा बताया गया है । कि शहडोल संभाग का पहला कार्यक्रम है जो दिशा टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण प्रसारित होने जा रहा है । इसमें पूरे देश के कोने-कोने से कलाकार सम्मिलित होंगे कथा का वाचन पूज्य रश्मि मिश्रा जी श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से होने जा रहा है,। यज्ञ के वेदाचार्य चित्रकूट धाम से आगमन हो रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने में नव युवा समिति के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुर्य प्रकाश पांडे ने बताया क्षेत्र के आस पास सभी का सहयोग प्रदान हो रहा है। लोगों के द्वारा बताया जा रहा है युवा समिति के सदस्य सभी क्षेत्र वासियों के कार्यक्रम मे पधारने के लिए अपील की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें ।