Top News

आ गया फरमान अब नापे जाएंगे आठ करोड राशि भुगतान के हिस्से दार।

 


शहडोल मुख्यालय अंतर्गत जनपद पंचायत जयसिंह नगर विकास खंड शिक्षा क्षेत्र में संचालित आदिवासी छात्रों के विकास के लिए शासन से अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के कार्यरत कर्मचारियों के पांचवें वेतनमान एरियर्स राशि के भुगतान भ्रष्टाचार में शामिल पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएस अंसारी के ऊपर कार्यवाही का चला चाबुक। लोकायुक्त में हुऐ शिकायत की जांच आदेश पत्र सहायक आयुक्त कार्यालय शहडोल को भेजा गया। 

मामला बहुचर्चित भ्रष्टाचार में विगत दिनों अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति में कार्यरत कर्मचारियों के पांचवें वेतनमान एरियर्स राशि के भुगतान पत्रक में जोड़ें कई ऐसे लोगों के नाम जो कभी पांडे शिक्षा समिति के संस्था में कार्यरत शिक्षक कर्मचारी ही नहीं रहे। उनके भी बैंक खातों में राशि का भुगतान किया गया है। और जो संस्था में विगत कई वर्षों से कार्यरत कर्मचारी हैं। आज तक उन में कई कर्मचारियों के बैंक खातों में उनके पांचवें वेतन मान एरियर्स राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस तरह आठ करोड बत्तीस लाख इक्यानवे हजार तीन सौ नौ रूपये  राशि के भुगतान में लगभग छः करोड के राशि का फर्जी तरीके से भुगतान किया गया है। जिसमें शामिल पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त मंडल संयोजक एमएस अंसारी और सहायक आयुक्त कार्यालय में जामनें से एक ही शाखा में कार्यरत भूषण बाबू और दोनों के फर्जी भुगतान के साथी महोबिया जांच अधिकारी। और शासन को गुमराह कर नहीं काटा इन्कमटैक्स की राशि। और किया शासन के खजाने में लाखों रुपए का नुक़सान। ट्रैजरी अधिकारी आर एम सिंह शहडोल। लेकिन शासन का गाज गिरा सिर्फ पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त मंडल संयोजक एमएस अंसारी के ऊपर होगी कार्यवाही या नाचेगा जांच आदेश पत्र लोकायुक्त का।

Previous Post Next Post