Top News

अवैध खनिज उत्खनन परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ट्राली सहित पकड़े गए।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई।

अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय कलेक्टर के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में ज़िले के क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तहसील ब्यौहारी अंतर्गत रीवा रोड, बुढ़वा तिराहा के पास दो ट्रैक्टरों की जांच की गई।

जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टरों में खनिज गिट्टी का परिवहन बिना अभिवहन पास (ई-टीपी) के किया जाना पाया गया। साथ ही दोनों ट्रैक्टरों में नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को शासकीय अभिरक्षा में थाना देवलोंद में खड़ा कराया गया है। उक्त कार्रवाई प्रभारी खनि निरीक्षक द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से की गई।

इसी प्रकार तहसील गोहपारू के ग्राम मोहवाटोला में ट्रैक्टर क्रमांक MP18 AB 2190 को खनिज रेत का अनधिकृत रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त ट्रैक्टर को भी सुरक्षार्थ थाना गोहपारू में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग द्वारा तीनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post