अवैध रूप से भंडारित 500 घन मीटर रेत का किया गया विनष्टीकरण।
जेसीबी मशीन से मिट्टी मिलाकर किया गया नष्ट, अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते वाहन को भी पकड़ा।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा पुलिस-प्रशासन विभाग के सहयोग से अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तहसील ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम सुखाड़ में विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर लगभग 500 घन मीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इस पर संयुक्त टीम द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से रेत में मिट्टी मिलाकर उसका विनष्टीकरण किया गया। उक्त कार्रवाई प्रभारी खनि निरीक्षक द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से की गई।
इसके अतिरिक्त ग्राम मऊ में वाहन क्रमांक MP18H9105 को खनिज गिट्टी का अनधिकृत रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को तहसील ब्यौहारी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है तथा खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग द्वारा ब्यौहारी तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
