पुलिस-प्रशासन की मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध एक और कार्रवाई।
320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं मोबाइल सहित कुल 15,000 रुपये का मशरूका जप्त।
आरोपी हुआ गिरफ्तार।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही किये जाने के दिशानिर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये थे।
इसी क्रम में थाना सिंहपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को दस्तयाब किया गया।
दिनांक 9 नवंबर को थाना सिंहपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बोडरी स्थित शासकीय हाई स्कूल के पीछे एक संदेही को पकड़ा गया, पूछताछ में संदेही ने अपना नाम रामनारायण पटेल उर्फ टीकराम पटेल पिता सुरितराम पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बोडरी, जमुनिया टोला, थाना सिंहपुर जिला शहडोल बताया। नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही करने पर उसके कब्जे से 320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी से गांजा रखने एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा एवं एक टच स्क्रीन मोबाइल सहित कुल कीमती लगभग 15,000 रुपये का मशरूका विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी रामनारायण पटेल उर्फ टीकराम पटेल का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने से उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंहपुर निरी. सत्येन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शुभवंत चतुर्वेदी, सउनि शेषमणि मार्को, प्र.आर. देवेन्द्र पाण्डेय, प्र.आर. मनोज शुक्ला, प्र.आर. संतोष कुमार बुनकर, आर. विकास, आर. भागीरथ जाटव एवं म.आर. खुशबू कौशले की सराहनीय भूमिका रही।