Top News

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में छात्रों के बीच हुए विवाद, जमकर हुई मारपीट रैगिंग करने का लग रहे हैं आरोप।

अमरकंटक नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट

7 विद्यार्थी घायल , दो को राजेंद्र ग्राम अस्पताल रेफर, रैगिंग करने का लग रहे आरोप।


रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला अनूपपुर के पावन नगरी अमरकंटक मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र धार्मिक स्थल अमरकंटक नगर स्थित शासकीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में दिन शुक्रवार दिनांक 25 सितंबर को छात्रों के बीच हुए विवाद में गंभीर रूप ले लिया, दोपहर करीब 1.30 से 02 बजे के बीच कक्षा 9वीं , 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के बीच अचानक विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

वहीं घटना में करीब 07 विद्यार्थियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दो विद्यार्थियों को गंभीर चोट के चलते राजेंद्र ग्राम के शासकीय अस्पताल रेफर किया गया।

स्थानीय एवं संबंधित परिसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट के दौरान लाठी-डंडे के अलावा विद्यालय में इस्तेमाल होने वाले डेस्क के रॉड से भी हमला किए जाने की बात सामने आई है। वहीं घटना के बाद घायल विद्यार्थियों को उपचार के लिए विद्यालय में पदस्थ स्टॉफ द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी लगते ही अस्पताल में जुटे परिजन और विद्यालय में हुई बैठक।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल विद्यार्थियों के परिजन अस्पताल पहुंचे इस दौरान वहां भी अस्पताल परिसर में विवाद की स्थिति बनने की जानकारी सामने आई। इसके बाद विद्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की बात सुनी गई।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

छात्रों ने लगाए रैगिंग जैसे व्यवहार के आरोप वहीं कुछ विद्यार्थियों की ओर से रैगिंग जैसे व्यवहार के आरोप भी सामने आए हैं । छात्रों के अनुसार कक्षा 11वीं के कुछ विद्यार्थी कथित तौर पर कक्षा 10वीं के छात्रों से विवाद करते थे । छात्रों का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले विवाद के दौरान उन्हें 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों से पिटवाने और खुद मारपीट करने की बात कही गई‌।

हालांकि इन आरोपों की स्पष्ट जानकारी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति विद्यालय प्रबंधन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं विद्यालय परिसर में पदस्थ प्राचार्या अर्चना सिंह पायक ने बताया कि सभी मामले की जांच की जा रही है इसके बाद दोषियों पर कार्यवाही अवश्य की जावेगी।

फिलहाल घटना ने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट और विद्यालय प्रबंधन की कार्रवाई पर सभी की नजर है।

Previous Post Next Post