Top News

प्रदेश के मुख्यमंत्री का आज शहडोल दौरा कई कार्यों का करेंगे लोकार्पण के साथ भूमिपूजन।

मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिला के ब्यौहारी में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में लगभग 80 करोड़ रूपये की लागत से 55 विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण तथा लगभग 250 करोड़ रूपये की लागत से 52 विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन करेंगे। 

जिन विकास कार्याें का लोकार्पण किया जाना है उनमें लोक निर्माण विभाग भवन संनिर्माण के 31.45 करोड़ रूपये की लागत से 6 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 22.64 करोड़ रुपए की लागत से 33 कार्य, मध्यप्रदेश पुलिस हॉउसिग बोर्ड कॉरपोरेशन का 10 करोड रुपए की लागत का 1 कार्य, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 6 करोड़ रुपए की लागत से 10 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु हेतु 4.75 करोड़ रुपए की लागत से 1 कार्य, जनजातीय कार्य विभाग के 2.75 करोड़ रुपए की लागत का 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का 1.47 करोड़ रुपए की लागत से 3 कार्य एवं अन्य कार्य शामिल है। 

इसी प्रकार इन सभी स्वीकृत विकास कार्याें का भी भूमिपूजन किया जाना है उनमें लोक निर्माण विभाग भवन संनिर्माण का 121.92 करोड़ रुपए की लागत से 15 कार्य, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का 94.49 करोड़ रुपए की लागत से 5  कार्य, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण  का 9.17 करोड़ रुपए की लागत से 8 कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन) का 7.69 करोड़ रुपए की लागत से 6 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा का 7.06 करोड रुपए की लागत से 16 कार्य कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 3.29 करोड़ रुपए की लागत से 1 कार्य एवं मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कार्पाेरेशन का 0.47 करोड़ रुपए के 1 कार्य एवं अन्य कार्य शामिल है।

Previous Post Next Post