Top News

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

एकलव्य विद्यालय में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 


रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला के जैतपुर शासकीय एकलव्य आवासीय परिसर विद्यालय बिरौडी जैतपुर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम जैतपुर अमृता गर्ग द्वारा किया गया विद्यालय में ध्वजारोहण एसडीएम द्वारा किया गया, विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम छात्र छात्रों द्वारा बड़ा ही मनमोहक दृश्य में देश भक्ति गीत के साथ झांकियां प्रस्तुत किया गया जिसमें मन प्रफुल्लित हो उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गण जैतपुर एसडीएम अमृता गर्ग युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी, जैतपुर सरपंच दुर्गा सिंह, अजय शर्मा, राम विशाल शर्मा, लीला राम रौतेल, लीला सिंह, संतोष परस्ते, कन्हैया लाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजकुमार परिहार, दुर्गा बरगाही, मनोज द्विवेदी, सूर्य प्रकाश पांडे, मिथिला प्रसाद मिश्रा, जगदीश रजक, शम्स खान, सुखमन्ती सिंह नगपुरा सरपंच, जैतपुर पुलिस के स्टॉप स्कूल के प्राचार्य आरके गुप्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post Next Post