राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में रोशनी प्रजापति ने हासिल की गोल्ड सिल्वर एवं ब्रॉन्ज पदक।
माता पिता के साथ अपने जिला का नाम रोशनी ने रोशन किया।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार सभी संबंधित विभाग को खेल के प्रति बच्चों में खेल का उत्सवों बनाया जाए। जिसमें राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में शहडोल निवासी रोशनीप्रजापति ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुऐ कड़ी मेहनत और अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए पुडुचेरी में आयोजित हुई राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में गोल्ड सिल्वर एवं ब्रॉन्ज पदक हासिल किया है।
यह प्रतियोगिता देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें काफी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया, जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया और उन्हें प्रोत्साहित किया। रोशनी की यह जीत न केवल उनके लिए बल्कि पूरी टीम और उनके शहर के लिए गर्व का विषय है।
उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई। इस जीत से उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ा है, और वह भविष्य में और भी बड़े मंचों पर अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए तैयार हैं।
