नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
लव जिहाद जैसे कुकर्मों को अंज़ाम दे रहे आरोपी।
नौकरी दिलाने के नाम पर बेटे की मां के साथ हुआ दुष्कर्म।
जुआ फड़ संचालित करने वाले माफिया ने दुष्कर्म के वारदात को दिया अंजाम।
शहडोल मुख्यालय जिला के सभी क्षेत्रों में लव जिहाद जैसे कुकर्मों का बढ़ता कारवां। जाति धर्म बदल बदल कर करते है कुकर्म।
एक ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय के थाना सीधी से सामने आया है थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लव जिहाद जैसे मामला के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला फरियादी और उसके पति द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 27.01.20 को सुबह लगभग ग्राम चरहेट में कंगन लेने गई थी और उसके बाद से लापता हो गई। परिवार ने अपनी बेटी की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। महिला फरियादी ने संदेह जताया था कि गाँव का ही असगर उर्फ आयूष पिता यासीन खान उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा।
जिस पर पुलिस अधीक्षक शहडोल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत सक्रिय जांच शुरू की गई। मुखबिर सूचना की सहायता से आरोपी का पता लगाया गया, जिस पर कल दिनांक 28.09.24 को पुलिस टीम ने विभिन्न सुरागों के आधार पर आरोपी असगर उर्फ आयूष पिता यासीन खान निवासी ग्राम पोड़ी, थाना नागौद, जिला सतना, म.प्र. को ग्राम गंज, थाना सलैहा, जिला पन्ना से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
जिला के सोहागपुर थाना क्षेत्र जमुई में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म प्रयास।
जुआ फड़ संचालित करने वाले रजूस ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर माँ के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास।
दुष्कर्म के आरोपी का साथ देने पहुंचे स्थानीय भाजपा नेता।
जमुई वाले ठाकुर साहब भाजपा नेता पहुंचे थाना, दुष्कर्मी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नही करने का बना रहे दबाव।
जिला के सोहागपुर थाना में पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ थाना में अपराध क्रमांक 425/24 बी.एन.एस की धारा 64/2M (दुष्कर्म), 351/3, 332 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी रजूस लोधी को गिरफ्तार कर थाना ले आए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रजूस लोधी जुआ का सरगना है और उसके खिलाफ कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि रजूस ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और उसे धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बताया कि कल उसे अदालत में पेश किया जाएगा जहां से उसे अदालत के आदेश के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
पुलिस ने महिला को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई की है और आरोपी को सजा दिलाने के लिए मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं और पुलिस को सूचना दें।
नेता और नेता का रजूस दोनो बदनाम,तभी तो चलता था जुआ का काला कारोबार। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
स्थानीय विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार रजूस के जुआ फड़, कोयला और कई अवैध कार्यों के सहपाठी हैं जमुई के नेता निभा रहे सहभागिता।
विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी सत्ता पक्ष के जिला अध्यक्ष का भी लिया नाम फोन करने की दे डली धमकी भरे शब्द।
