नारी शक्ति का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल जिला मुख्यालय बुढार थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर राम-जानकी से लेकर तहसील कार्यालय बुढार नगर परिषद में विशाल मौन रैली पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बर्बरता पूर्ण कृत्य के विरोध में दिनांक 21/08/24 को दोपहर 2:00 बजे से राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कोतमा रोड , अमलाई चौक , कॉलेज तिराहा होते हुए तहसील ग्राउंड पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आप सभी आम नागरिकों , सामाजिक कार्यकर्ताओं , एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों से निवेदन है , कि मानवता को जीवंत रखते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाकर महिला सुरक्षा के प्रति संकल्पित हो।
इस रैली में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों ने शामिल होकर सहभागिता निभाई है।
