जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत सरपंच रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार लोकायुक्त रीवा टीम की कार्यवाही।
वन विभाग क्षेत्र में बहने वाले नाला से निकाले गए चोरी के रेत से हो रहा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य।
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाउंड्री वाल का ठेका प्रथा में किया जा रहा है निर्माण कार्य।
सरपंच सचिव बने अनजान घटिया मटेरियल के साथ थर्ड क्वालिटी ईट का किया जा रहा है उपयोग।
ग्रामीण उपयंत्री पाटले के मिली भगत में किया जा रहा निर्माण कार्य।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला अंतर्गत कई निर्माण कार्य कई जगहों पर सुचारू रूप से चल रहा है जिनकी देखरेख ग्रामीण विभाग में पदस्थ उपयंत्रियों के मैनेजमेंट और संबंधित विभाग के देखरेख में किया जाता है।
जनपद पंचायत जयसिंहनगर क्षेत्र ग्राम पंचायत पसौढ सरपंच की हुई शिकायत।
जांच के बाद इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारियों के ऊपर गिर सकता है गाज।
प्रदेश के सभी जिला जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में पदस्थ ग्रामीण उपन्यत्री के देखरेख में निर्माण कार्य कराया जाता है। जिसमें किसी प्रकार से मिलावटी और घटिया निर्माण कार्य ना हो, ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव गांव के ही मजदूरों के द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कराना चाहिए लेकिन ग्रामीण उपयंत्री और सरपंच सचिव के मिली भगत से ठेका प्रथा में निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
ग्राम पंचायत में स्वीकृत कार्य चोरी के रेत घटिया मटेरियल से गुणवत्ता विहीन कराया जा रहा निर्माण कार्य।
एक ऐसा ही मामला जिला के जनपद पंचायत क्षेत्र ग्राम पंचायत चितरॉव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाउंड्री वाल का निर्माण ठेका प्रथा में कराया जा रहा है। संबंधित ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्रामीण उपयंत्री हेमेंद्र पाटले ग्राम पंचायत सचिव सरपंच के मिली भगत से जयसिंहनगर निवासी किसी ठेकेदार के द्वारा बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो कि यह निर्माण कार्य ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव और सरपंच के द्वारा करना था, ठेकेदार के द्वारा यह निर्माण कार्य चोरी के रेत से कराया जा रहा है पास में जंगल विभाग का एरिया लगता है जहां से कई नदी नालों का बहाव होने के कारण जंगल में रेत निकल रहा है वन विभाग के नालों से चोरी के रेत से ठेकेदार के द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है वहीं स्थानीय स्तर पर कई अवैध ईट-भट्ठे का निर्माण भी होता है जहां से ठेकेदार के द्वारा घटिया ईट लेकर सस्ते दामों पर विद्यालय परिसर बाउंड्री वॉल का ठेकेदार के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है।
इस निर्माण कार्य में विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी संबंधित विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्रामीण उप यंत्री हेमेंद्र पाटले संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच की मिलीभगत शामिल है इस घटिया मटेरियल से किया जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण का जांच संबंधित विभाग के अधिकारी करेंगे या भ्रष्टाचार की बली चढ़ाया जाएगा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य।
ठेका प्रथा में दिया बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य।
संबंधित विभाग के अधिकारियों से हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी चाहिए गई लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया और अपना अपना पल्ला झाड़ते हुए चुनाव का बहाना कर किनारे हो गए।
ग्राम वासियों ने चेतावनी दी है हो रहे इस गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य की जांच संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं की जाती तो हम मुख्यमंत्री के द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएंगे और जांच भी कराएंगे जब तक जांच पूरा नहीं हो जाता शिकायत दर्ज रहेगा।

