Top News

विधानसभा के सभी प्रत्याशियों को किया गया चुनाव चिन्ह आवंटित।

अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह हुआ आबंटित।

जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // जिला के प्रत्याशियों को आवंटित किया गया प्रतीक चिन्ह।

आज दिनांक 3 नवम्बर को - विधानसभा चुनाव निर्वाचन के तहत शहडोल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्हों का आबंटन कर दिय गया है।

 जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी नारेन्द्र सिंह मरावी को चुनाव चिन्ह हाथ, भारतीय जनता पार्टी की अभ्यर्थी मनीषा सिंह को चुनाव चिन्ह कमल, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी रंजीत सिंह (पिन्टू) को चुनाव चिन्ह हाथी, समाजवादी पार्टी के अभ्यर्थी इंजीनियर कौशलेश कुमार बैगा को चुनाव चिन्ह साइकिल, विंध्य जनता पार्टी की अभ्यर्थी फूलबती सिंह को चुनाव चिन्ह गन्ना किसान, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के अभ्यर्थी बैगा बिसाहू लाल को चुनाव चिन्ह स्कूल का बस्ता, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के अभ्यर्थी मनोज कुमार पनिका को चुनाव चिन्ह गुब्बारा, निर्दलीय अभ्यर्थी अजय कोल (कोला) को चुनाव चिन्ह फुटबॉल, निर्दलीय अभ्यर्थी कामता सिंह मसराम को चुनाव चिन्ह सिलाई की मशीन, निर्दलीय अभ्यर्थी कोल रमेश को चुनाव चिन्ह ऑटो-रिक्सा, निर्दलीय अभ्यर्थी शिवकुमार बैगा को चुनाव चिन्ह केतली आबंटित किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी रामलखन सिंह को चुनाव चिन्ह हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी शरद कोल को चुनाव चिन्ह कमल, सपाक्स पार्टी के अभ्यर्थी देवीदीन बैगा को चुनाव चिन्ह झूला, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी पुरूषोत्तम सिंह मरावी को चुनाव चिन्ह आरी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के अभ्यर्थी रामदरश माझी को चुनाव चिन्ह स्कूल का बस्ता आबंटित किया गया है इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र जैतपुर मे इंडियन नेशनल कांग्रेस की अभ्यर्थी उमा धुर्वे को चुनाव चिन्ह हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी जयसिंह मरावी को चुनाव चिन्ह कमल, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के अभ्यर्थी कतहुरा को चुनाव चिन्ह केतली, वास्तविक भारत पार्टी की अभ्यर्थी काजल बाई को चुनाव चिन्ह गैस सिलेण्डर, बहुजन गोड़वाना पार्टी के अभ्यर्थी नारायण सिंह कुशराम को चुनाव चिन्ह कलम की निब सात किरणों के साथ, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के अभ्यर्थी पाव भीमसेन सिंह को चुनाव चिन्ह स्कूल का बस्ता, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी फतेहबहादुर को चुनाव चिन्ह बांसुरी, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यार्थी भारत सिंह ओलाड़ी को चुनाव चिन्ह आरी, विंध्य जनता पार्टी के अभ्यर्थी विक्रम बैगा को चुनाव चिन्ह गन्ना किसान, समाजवादी पार्टी के अभ्यर्थी विशेषर सिंह पाव को चुनाव चिन्ह साइकिल, निर्दलीय अभ्यर्थी शिव प्रसाद सिंह पावले को चुनाव चिन्ह ऑटो-रिक्सा आबंटित किया गया है।

Previous Post Next Post