Top News

पुलिस प्रशासन

 [10/17, 5:25 PM] Om Jaswal: बुजुर्गों के घर पर ही वोट डालने की सुविधा उपलब्ध करावे पीठासीन अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी


शहडोल 17 अक्टूबर 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि निर्वाचन में हर मत महत्वपूर्ण है निर्वाचन आयोग की मंशा है कि घर पर ही वोट डालने की सुविधा दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को उपलब्ध कराया जाये इसके लिये पीठासीन अधिकारी एवं उनकी टीम को यह महत्वपर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र 83 ब्यौहारी, 84 जयसिंहनगर, 85 जैतपुर, के सभी 966 मतदान केन्द्रो के पीठासीन अधिकारियों एवं उनकी टीम को यह जिम्मेदारी सौपते हुये कहा है कि बुजुर्गों से 12-डी (डाक मतपत्र) की कार्यवाही करें।

[10/17, 5:28 PM] Om Jaswal: आदर्श आचरण संहिता में रात 10 बजे के बाद डी.जे. प्रतिबंधित - जिला निर्वाचन अधिकारी


शहडोल 17 अक्टूबर 2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान तिथि की घोषणा के साथ ही शहडोल जिले में आदर्श आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन किया जायें, तथा रात्रि 10 बजे के बाद डी. जे न बजाया जायें। नवरात्रि पर्व में दुर्गा पण्डालों में भी यह व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये । अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न हो, पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। भीड़ नियंत्रित करने हेतु यातायात व्यवस्था भी दुरस्त किया जायें, गरवा आदि कार्यक्रमों में भी आदर्श आचरण संहिता का पालन किया जायें।

[10/17, 7:15 PM] Om Jaswal: अवकाश के दिनों में कार्यालय खुले रखने के संबंध में पत्र जारी


शहडोल 17 अक्टूबर 2023- अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने शासकीय कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी कर कहा है कि  विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए सभी विभाग के कार्यालय प्रमुखो को निर्देशित किया जाता है कि आदर्श आचरण संहिता के क्रियाशील होने तथा निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशों के परिपालन में अवकाश के दिनों में आवश्यक डाक को प्राप्त करने के लिए कार्यालय में जिम्मेदार कर्मचारियो की डियूटी लगाकर कर्मचारी का नाम, पद, मोबाईल नंबर सहित जानकारी भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि निर्वाचन कार्य के दौरान भेजी जाने वाली डाक को प्राप्त करने हेतु कर्मचारी उपस्थित रहें ताकि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो ।

खनिज अधिनियम के तहत की गई  कार्यवाहीकेए


शहडोल 17 अक्टूबर 2023- कलेक्टर श्रीमती वन्दना वैद्य के मार्गदर्शन में तहसील सोहागपुर में  पथखई रोड़ में खनिज अमले द्वारा आकस्मिक भ्रमण के दौरान बिना नम्बर की मेटाडोर को 05 घनमीटर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुये पकड़ा गया, जिसे जप्त कर थाना खैरहा के अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया । उक्त वाहन मय गिट्टी पर संबंधित के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

[10/17, 7:36 PM] Om Jaswal: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय सीमा पर शहडोल और एम. सी. बी. जिले की

संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही

बार्डर पर चेकिंग के दौरान कुल 22.5 लाख कीमत की अवैध सोना-चांदी समेत 93,800

रूपये नगदी बरामद

थाना सीधी अंतर्गत चांटी चेकपोस्ट की घटनाग

शहडोल मुख्यालय अंतर्गत जिला पुलिस प्रशासीईन के जांच अभियान के समय बहुत बड़ी कार्यवाही किया गया है जिएम विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर चैकिंग को लेकर विशेष जोर दिया गया है। जिसके अनुसार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन पर थाना सीधी एवं जैतपुर अंतर्गत जिले की सीमाओं पर ऐसी कुल 05 चेकपोस्ट सक्रिय की गई है। इन चेक पोस्टों पर जिला शहडोल और जिला मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर (छ.ग.) से ड्यूटी हेतु पुलिस विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं।

इसी क्रम में थाना सीधी एवं थाना जनकपुर (छ.ग.) अंतर्गत मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर शहडोल और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर (छ.ग.) जिले की संयुक्त चांटी चेक पोस्ट पर उक्त टीम ने दिनांक 16.10.2023 की रात को चेकिंग के दौरान घनश्याम दास सोनी निवासी रसमोहनी द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर ले जाये जा रहे सोना एवं चादी के आभूषण सहित अवैध नगदी बरामद किये हैं। बरामद की गई चांदी की अनुमानित कीमत 10,50,000/- रूपये एवं सोने की कीमत 12,00,000 /- रूपये एवं नगदी कुल 93,800 रूपये है। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त आभूषणों एवं नगदी को रखने एवं परिवहन करने के संबंध में उसके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। जिस पर उक्त सामग्री को FST टीम द्वारा जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post Next Post