Top News

विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास कार्यों में प्रयासरत विधायक।

 विधानसभा ब्यौहारी क्षेत्र के विकास करने के प्रयासरत में 90 लाख रुपए के कार्यों का किया गया भूमि पूजन विधायक शरद कोल के साथ क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीणांचलों से आएं जन समूह रहे उपस्थित।


विधायक शरद कोल ने सभी उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट करते हुए कहा अब सुविधाओं में नहीं होगा कोई कमी ।



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रणी स्थान दिलाने के लिए शुरू से प्रयासरत रहे विधायक शरद कोल निरंतर अपने क्षेत्र को सुविधाओं से समृद्ध कर रहे हैं। उन्ही के प्रयासों का नतीजा है कि यहां समस्याएं निरंतर कम रहा हैं और लोगों का जीवन सुखमय बन रहा है। हाल ही में उन्होने मेहनती प्रयास करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विकास के लिए एक बड़ा बजट मांगा और उत्साही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्रीय जनमानस को सुविधा प्रदान करने के लिए बजट की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक शरद कोल नेे विकास की दिशा में सर्वप्रथम आवागमन को सुलभ व सरल बनाने के कार्य को प्राथमिकता प्रदान करते हुए लगभग 90 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया है।

9 निर्माण कार्यों की होगी शुरुआत

विधायक शरद कोल ने जिन महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें ग्रामपंचायत बिजहा में भागजीर गांव के जल्दा नाला में 14.48 लाख के लागत की पुलिया निर्माण, ग्रामपंचायत हिडबाह कउहाई नाला में 3.84 लाख के लागत की पुलिया निर्माण, कोठिया पंचायत में 10 लाख के लागत की पुलिया निर्माण तथा इसी पंचायत में 11 लाख की लागत से कोठिया गढ़ से कइमहा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किए है। विधायक ने घियार पंचायत के बचहा नाला में 11 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया, गिरुईबड़ी में ग्राम वासियों के द्वारा बताया गया एक स्टापडेम की बहुत आवश्यकता है यहां 10 लाख के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। मसीरा पंचायत में 9.34 लाख की लागत से हरदुआ प्राथमिक पाठशाला बाउण्ड्री निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पसौढ़ पंचायत में करपा से मौहार टोला केे लिए 15 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य, छतैनी पंचायत में 5 लाख की लागत से मडऊडोल मंदिर के पास रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है।

संपर्क नहीं होने से कट जाते रहे गांवों ।

सबसे पहले इस बार विधायक ने आवागमन की व्यवस्था को सुचारू बनाने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि कई ग्रामपंचायतों के गांव अधिक बरसात होने पर मुख्यालय से कट जाते हैं और कई दिन तक गांवो का संपर्क टूटा रहता है। इस बारे में ग्रामीणों की मांग निरंतर आती रही थी। सूखे मौसम मे भी नदी नालों के अंदर से आवाजाही करनी पड़ती है। इससे वाहनों के लिए असुविधा होती रही है। पुलियों का पक्का निर्माण होने से गांवों की परेशानी दूर हो सकेगी।

आवागमन की सुविधा बढ़ेगी ।

 ग्राम पंचायतों के रास्तों मे नदी नालों की परेशानी होने के कारण अभी दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां के लिए ब्यौहारी से सीधे आवागमन नहीं हो पाता है। यहां बस सुविधा, टैक्सी सुविधा अभी तक नहीं है। पक्के मार्गों और पुलों के बन जाने से गांव आवाजाही की सुविधा से जुड़ेगे और उन्हे घर तक का साधन उपलब्ध हो सकेगा। मीलों पैदल चलने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। खास बात यह है कि गांवों के लिए ट्रेनों की सुविधा तो है लेकिन ले-देकर सडक़ मार्ग का ही सहारा रहता है। सड़कों में भी नदी नालों की भरमार होने से आवागमन विकसित नहीं हो पा रहा है 

ब्यौहारी में सर्वाधिक हो रहा है विकास कार्य ।

जिले में बात अगर किया जाएं तो जयसिंहनगर और जैतपुर विधानसभाओं की तुलना करें तो जनहित के सर्वाधिक कार्य ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए हैं और अभी तक सिलसिला जारी है। इसका कारण यह है कि विधायक शरद कोल जनहित के लिए समर्पित रहते हैं। जबकि दूसरे विधानसभा क्षेत्र में देखा जा सकता है विधायकों को अपने विलास बैकुण्ठ से फुर्सत ही नहीं मिलती। कहां की जनता, कहां के कार्य, जब चुनाव आएगा तो फिर भोली जनता को भरमा लेगें नहीं तो विकास की झूठी कहानी और उपन्यास के पन्नों पर इतिहास बता कर फोटो दिखाओ व दीगर हथकण्डे जिंदाबाद का नारा लगाएंगे।

जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ।

भूमिपूजन के अवसर पर जनपद सदस्य राजेश तिवारी, रामप्रसाद पयासी, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मोती सिंह, करकी मण्डल कार्यालय मंत्री सुनील द्विवेदी, सरपंच गणेश सिंह कंवर, उपसरपंच शिवाकांत गुप्ता और ग्रामीणों का जन समूह काफी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की ।

Previous Post Next Post