Top News

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पवन भाई को वार्ड नम्बर 11से अपार समर्थन ।



कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 11 से मिलनसार मृदुभाषी समाजसेवी भाई पवन कुमार चमडिया को अपना प्रत्याशी बनाया है जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क करते हुए वार्ड के सभी घरों के पास एक ही नारा लगाया भाई पवन कुमार चमडिया जी को पंजा छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी  बनाएं ।



 नगरीय निकाय चुनाव और प्रत्याशियों की कहानी वया करता नगर परिषद बुढार का क्षेत्र जो अपने हालात पे रो रहा है ।




रिपब्लिक न्यूज ।

शहडोल बुढार //  कांग्रेस पार्टी ने नगर परिषद बुढार के चहुमुखी विकास के लिए भाई पवन कुमार चमडिया को वार्ड नंबर 11 से पार्षद पद प्रत्याशी के लिए  पार्टी ने टिकट दिया है । जिस पर बुढार नगर के प्रतिष्ठित मिलनसार सुयोग मृदुभाषी  भाई पवन कुमार चमडिया ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया नामांकन दाखिल करते समय विशाल जनसमूह का रहा समर्थन ।

आज दिन बुधवार को वार्ड नंबर 11 बुढार स्थिति काली मंदिर हनुमान मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा और सभी को प्रसाद वितरित कर वार्ड में सघन जनसंपर्क किया जिस पर वार्ड वासियों का अपार समर्थन मिलते दिखा वही विशाल जनसमूह के द्वारा जनसंपर्क में समर्थन मिलते देखा गया। 



वार्ड वासियों के कई महिलाओं ने पवन चमड़ियां का स्वागत किया और अपने करीबी नेता को अपने वार्ड में पाकर कई प्रकार की खुशियां का हवाला देते हुए अपने मतों का समर्थन देने के लिए विश्वास दिलाया जिस पर पवन चमडिया के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

लेकिन फिर भी पवन चमडिया  के द्वारा  वार्ड वासियों के सभी घर घर में जाकर जन संपर्क करते हुए सभी का हाल चाल जानना चाहा और बुढार नगर परिषद क्षेत्र का विकास हो सके इसके लिए वार्ड वासियों से निवेदन करते हुए सभी का आशिर्वाद मांगा है। 

Previous Post Next Post