कमिश्नर से लगाई गुहार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना प्रबंधक के अत्याचार प्रभाव से बचाओं संविदा कार ।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल मुख्यालय जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार अधिकारियों का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है । विकासखंड जयसिंह नगर के वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद बुढार विकासखंड शिक्षा अधिकारी का ऑडियो रिकॉर्डिंग किस तरह 5 परसेंट का खेल और सेवा व्यवस्था के साथ छात्रावास अधीक्षक को कार्यालय बुलाना शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा ।इसी सिलसिले को जारी करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के महाप्रबंधक के रवैए संविदाकार से कमीशन के लिए नए-नए तरीकों से परेशान करना लाइसेंस रद्द करा दूंगा बकाया भुगतान नहीं करूंगा जो तुम्हारे द्वारा काम किया गया है उस काम को रद्द करवा दूंगा इस प्रकार के कई शब्दों से संविदा कार को परेशान कर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के प्रबंधक ने भ्रष्टाचार का प्रमाण देख कर जिले में किस तरह अधिकारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
विशेष सूत्रों अनुसार जानकारी प्राप्त प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के प्रबंधक द्वारा व्यक्ति विशेष का ध्यान रखते हुए जानबूझकर ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है । कई ऐसे ठेकेदार आते हैं जिनके साथ ऑफिस में ही पार्टी को पेमेंट कर दिया जाता है। और कई ऐसे ठेकेदार आते हैं जिनको घंंटो दरवाजे पर खड़े रख कर कभी मीटिंग है कभी बी सी है कभी किसी नेता का नाम बता कर ऑफिस से उठकर अपने निवास स्थान की ओर चले जाते हैं।
आपके द्वारा कार्यों में गुणवत्ता नहीं है मेंटेनेंस का कार्य कराने के बाद ठेकेदारों को यह जानकारी देते हुए आदेश दिया जाता है प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शहडोल एफ जे खान
कारोना काल से अभी तक उभर नहीं पाएं कई ऐसे संविदा कार
ऐसे में यह सवाल उठता है प्रबंधक के इस रवैए से ठेकेदार के साथ जितने कार्यरत कर्मचारी होते हैं। और जो ठेकेदार सरल विनम्र परिवार से जीवन यापन के लिए अपना कार्य करते हैं किस तरह अपने परिवार का पालन पोषण करें और अपने सभी संबंधित कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों के जीवनयापन का गुजारा कैसे करें। लेकिन जीएम साहब अपने मन मुताबिक पसंद की चौधरी गिरी करवाते हैं अगर ऐसा ठेकेदार के द्वारा नहीं हुआ तो उनके द्वारा किए गए निर्माण कार्यों को कोई भी एक मार्क लगा कर कई प्रकार से प्रताड़ित करते हुए भुगतान की फाइल रोक दी जाती है जिससे ठेकेदार के साथ जितने भी संबंधित कार्यरत कर्मचारी और सप्लायर बहुत परेशान होते हैं।
परिवार के जीवन यापन का गुजारा हो सकें इस कारण जीएम के अत्याचार से निवारण के लिए संविदा कार ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार किसी भी स्वतंत्र एजेंसी से अच्छे अधिकारी से जो एक निष्पक्ष जांच कर न्याय कर सके और इस तरह से अधिकारियों का बढ़ते मनोबल को रोका जा सके ।
संबंधित अधिकारी से बात करने के लिए मोबाइल फोन से सम्पर्क किया गया अधिकारी के द्वारा मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव नहीं किया गया।