Top News

फर्जी भुगतान का जांच आदेश पत्र रुका सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय शहडोल में

 पांचवे वेतन मान एरियर्स की राशि का मनमानी तरीके से फर्जी  भुगतान किया पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएस अंसारी और सहपाठी महोबिया ने।

सूत्रों की माने तो इस फर्जी भुगतान के रचयिता है जांच अधिकारी महोबिया जी जिसमें सहयोग प्रदान किया मंडल संयोजक पूर्व पदस्थ प्रभारी सहायक आयुक्त एमएस अंसारी

9 दिन चले अढ़ाई कोस कहानी को सत्यार्थ करते सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय शहडोल के बाबू भूषण सिंह जिन्होंने ने रोक लिया जांच आदेश पत्र आयुक्त कार्यालय भोपाल का 



 मुख्यालय शहडोल।  जिला    अंतर्गत   विकासखण्ड जयसिंहनगर  क्षेत्र  में  संचालित  अनुदान  प्राप्त  आदिवासी शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति को किया गया फर्जी भुगतान का जांच आदेश पत्र रुका सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय शहडोल में।  बीस बर्षो से जामे बाबूलाल शाखा प्रभारी भूषण नामक व्यक्ति ने अपने सहपाठी जांच अधिकारी महोबिया और मंडल संयोजक एमएस अंसारी पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय शहडोल तीनों के मिली भगत से रुका फर्जी भुगतान का जांच आदेश पत्र। अशासकीय कार्यरत कर्मचारियों शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के  आदिवासी उच्च. मा. वि. सीधी/, जयसिंहनगर/, टिहकी  करकी और बरकछ  विकाश खण्ड जयसिंहनगर जिला शहडोल को पांचवे वेतन मान के एरियर्स राशि का  भुगतान करने के संबंध में कार्यरत कर्मचारियों को  वर्ष 1995 - 96 से 31 जुलाई 2010 तक का लगभग 15 वर्षो का  भुगतान पांचवे वेतन मान  एरियर्स राशि 8,32,91,309 रू. (आठ करोड़ बत्तीस लाख इक्यान्वे हजार तीन सौ नौ रूपये ) समिति को मार्च 2021 में प्राप्त हो चुका है। राशि का आहरण भी कर लिया गया है। किन्तू कर्मचारियों को मनमानी तरीके से भुगतान किया गया है। जिससे  कार्यरत कर्मचारी संतुष्ट नहीं है। वह अभिलेख प्राप्त कर हमें अवगत कराया जाये की शासन से किस कर्मचारी का कितना एरियर्स बना है । साथ ही कोषालय में लगाये गये एरियर्स देयक की पत्रक छायाप्रति उपलब्ध कराई जाये जिससे यह पुष्टि हो सकें की  कार्यरत कर्मचारियों की कितनी राशि समिति के द्वारा निकला गया है। कर्मचारियों को आज दिवस तक संतुष्ट नही  किया गया है। सूत्रों कि माने तो कार्यरत कर्मचारियों ने संचालक से नाराजगी जताई और कहा हम लोग कमिश्नर से शिकायत करेंगें  और लोकायुक्त की शरण में जायेंगे। भोपाल आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करेंगे। संचालक श्री शिव प्रसाद पांडे के खिलाफ चार सौ बीसी और भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज कराएंगे ।

मैनेजमेंट अधिकारी ने शिकायतकर्ता को मनाने और सहमति पत्र लेने के लिए जिले के बहुचर्चित भ्रष्टाचारी अधिकारी ने अपने छोटे अनुज और एक बीआरसी को बनाया मोहरा क्या कम पड़ गया हॉस्टलों का पैसा या खनिज प्रतिष्ठान मद से प्राप्त राशि जिसका निर्माण आज भी नहीं हुआ पूर्ण कौन करेगा इसका जांच कब पी पाएंगे बच्चे आरो का पानी शिकायतकर्ता को की गई भेंट ₹5 लाख रुपए  और एक बुलेट और हो गई बहुत बड़ी चूक शिकायतकर्ता ने भेजा संदेश मेरा लिखा नहीं है। और भ्रष्टाचारी अधिकारी ने अपने गुर्गों से भेजा संदेश जो लिखेगा हमारे खिलाफ करेंगे उसके ऊपर f.i.r. बच्चे आरो का पानी पी सकेंगे या नहीं । बहुत शीघ्र ही शासन के आदेश अनुसार अनुमोदित कार्यों के साथ आएगा अगले अंक में प्रकाशित होगा नाम लिस्ट

Previous Post Next Post