मुख्यालय = शहडोल जिला अंतर्गत कई ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में किया अपने जमात के शिक्षक कर्मचारियों को स्थानांतरण कई विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के रह गए शिक्षक विहीन जिन विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या दो उन सभी विद्यालयों में रह गए सिर्फ एक शिक्षक । जो ग्रामीण अंचलों के भोले भाले शिक्षक थे वहीं अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे। और जो चतुर चालाक जिन्हें न करना पड़े काम । शासकीय नौकरी घर बैठे मिले शासन का पैसा ऐसे शिक्षकों ने पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त से करी अपनी सेटिंग और मुख्यालय के आसपास फर्जी तरीके से करवाऐ अपना स्थानांतरण मुख्यालय शहडोल से सटे सोहागपुर विकासखण्ड अंतर्गत विद्यालयों में जिनमें शामिल है कोटमा, कुदरी, जमुआ ,चांपा, बिचारपुर ,सोहागपुर, शहडोल पुरानीबस्ती, भुई बांध गोरतरा, पिपरिया प्राथमिक, माध्यमिक , हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलो में अपने चाहेतो और जमात के शिक्षकों को किया स्थानांतरण। शासकीय पैसों का किया दुरुपयोग अतिथि शिक्षकों का बढ़ा संख्या जिन शालाओं में पदस्थ थे 2 शिक्षक अब विद्यालय में एक ही रह गए हैं । इस कारण उन सभी विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हुआ । मेडम जी ने भी उठाया इसका फायदा और पहुंच गई गांव से शहर। अगले अंक में सभी शिक्षको के नाम होंगे शामिल ।
रिपब्लिक न्यूज़