अधिकारी जितेंद्र सिंह की भूमिका संदिग्ध
शहडोल | जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंधली के महुआ सहकारी समिति मर्यादित के द्वारा जनपद पंचायत बुढार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्यों ने एक लिखित जांच आवेदन कार्रवाई हेतु दिया गया है जिसमें यह जानकारी दी गई है की महुआ सहकारी समिति मर्यादित सिंधली जलाशय के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कुंती बाई पाव पति मोहन पाव के द्वारा बिना सदस्यों की बैठक किए हुए अध्यक्ष विंधेश्वरी सिंह को हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया है जबकि पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कुंती बाई पाव पति मोहन पाव के द्वारा मछली मारने का कार्य किया गया था जिसकी राशि समिति को प्राप्त हुई थी जो समिति के खाते में जमा करने के लिए दी गई थी वह राशि जमा न कर हड़प लिया गया है जिसमें अध्यक्ष एवं सदस्य के द्वारा विरोध किया गया तो उच्च अधिकारी जितेंद्र सिंह के द्वारा वर्तमान अध्यक्ष को हटाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि इसकी जानकारी किसी सदस्य को नहीं है और साथ ही फर्जी प्रस्ताव तैयार कर बदलने के लिए लगे हुए हैं इस हेतु जनपद पंचायत बुढार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जयकरण सिंह भाग सिंह जय मत्री बाई हरिराम सिंह बलवीर पाव शिवलाल पाव कोमल चंद विंधेश्वरी सिंह अध्यक्ष महुआ सहकारी समिति मर्यादित सिंधली मायावती राम सजीवन उमेश और अन्य सदस्यों ने जांच कर उचित कार्रवाई के लिए सौंपा है अब यह है जांच किस करवट लेती है यह आने वाला समय ही बताएगा लेकिन यह सच्चाई है कि जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायतों में इस तरह की बहुत सारे मामले अभी भी लंबित पड़े हुए हैं जिसमें जांच अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई जाती है| इस तरह उच्च अधिकारियों के फर्जी कार्रवाई करते रहे तो पूरा जनपद पंचायत क्षेत्र इसकी चपेट में आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा |
