गोपालपुर कॉलरी में नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन, सरईकापा और करकटी के ग्रामीणों ने उठाई रोजगार की आवाज।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला के बुढार तहसील थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर स्थित निजी कोयला खदान में स्थानीय ग्रामीणों ने रोजगार एवं सड़क पानी बिजली और प्रदूषण नियंत्रण की मांग को लेकर आंदोलन किया। इस दौरान सरईकापा और करकटी गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर मैदान में उतरे और कॉलरी प्रबंधन से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।
आंदोलन के दौरान बुढ़ार तहसीलदार, बुढ़ार थाना पुलिस बल, जिला पंचायत सभापति श्री जगन्नाथ शर्मा जी, पत्रकार बंधु एवं सरईकापा गांव के सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कॉलरी संचालित होने के बावजूद स्थानीय लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार का लाभ मिलना चाहिए, ताकि ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
इसी समस्या को लेकर सरईकापा और करकटी गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और कॉलरी प्रबंधन से स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की मांग रखी।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर कॉलरी प्रबंधन क्या कदम उठाता है और स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के लिए कब तक ठोस पहल की जाती है।