नक्शा तरमीम शुद्धिकरण व ई- केवाईसी कार्य का भ्रमण कर राजस्व अधिकारियों ने लिया जायजा।
रिपब्लिक न्यूज।।
अनूपपुर // जिले के चारों अनुभाग में आज अनुविभागीय दण्डाधिकारियों तथा तहसीलदारों द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत नक्शा तरमीम शुद्धिकरण कार्य तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के दिशा निर्देशानुसार राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान के रूप में जिले के सभी क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है।
अनुविभागीय दंडाधिकारी अनूपपुर दीपशिखा भगत ने पटवारियों की बैठक ली।
अनुविभागीय दंडाधिकारी जैतहरी अंजलि द्विवेदी ने एसडीएम कार्यालय के रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया तथा आंगनबाड़ी केंद्रो का निरीक्षण किया व नक्शा तरमीम शुद्धिकरण कार्य का जायजा लिया इसी तरह अनुविभागीय दंडाधिकारी कोतमा ने आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम डोंगरिया कला में चल रहे ई - केवाईसी कार्य का व नक्शा तरमीम शुद्धिकरण कार्य का निरीक्षण किया अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह बघेल ने भी अपने क्षेत्र अंतर्गत नक्शा तरमीम तथा ई- केवाईसी कार्य का जायजा लिया गया।
.jpeg)