सेवा में सम्मानित हुए मान्या।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय विन्ध क्षेत्र गौरव का बढ़ता हुआ कारवां समय कब बदल जाए परिस्थितियों क्या हो जाए कोई नहीं जानता ऐसा ही एक समय आज शहडोल मुख्यालय नगर के नगर पालिका परिषद परिसर के मानस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एक कलाकार ने ऐसा प्रस्तुति दी सभी का मन मुग्ध हो गया इस लिए कहा जाता है कि हमेशा ऐसे काम करते रहना चाहिए कि लोगों की स्मृति आप हमेशा बने रहो। क्योंकि लोग आपका कब अवसर पाकर के कहां सम्मान करेंगे कहा नही जा सकता। कुछ ऐसा ही आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शहडोल सीएसपी राघवेंद्र दिवेदी के साथ हुआ। कम उम्र में ही बघेली लोकगीत मैं ऊंचाई रूप में अपनी पहचान बन चुकी कलाकार मान्या पांडे दोपहर बाद ऑफिस से आ करके उसके अपने सीधी जिले में पुलिस सेवा प्रदान कर चुके राघवेंद्र दिवेदी का सम्मान किया, उन्हें श्रीफल व साल के साथ एक सरस्वती जी के चित्र सहित स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस पर दिवेदी ने कहा भी की उन्हें ही मान्या को सम्मानित करना चाहिए क्यों कि वह मात्र 13 वर्ष की उम्र में लोक कलाकार के रूप में स्टार बन चुकी हैं। किन्तु मान्या की मान्यता ने एवं स्नेह ने उन्हें सम्मान लेने के लिए विवश किया।
निश्चित तौर पर अपने पुलिस सेवा के दौरान राघवेंद्र दुबेदी ने कुछ ऐसी छाप छोड़ी होगी जो इस बाल कलाकार कि मन में अथवा उसके गृह क्षेत्र में भी सम्मानित भावना से सम्मानित करने का अवसर ढूंढ़ा। सीधी के पत्रकारिता परिवार में जन्मी मान्या पांडे मात्र 5 वर्ष की उम्र से ही लोग गायन की साधना करती रही।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इतना सब कुछ जल्दी हुआ कि सिर्फ उपस्थित लोगों को ही इस अवसर का लाभ मिला कि क्योंकि मान्या को तत्काल बाहर का कार्यक्रम देने जाना था।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अर्चना मिश्रा डिप्टी कलेक्टर एस मरावी भी उपस्थित रहे।
