Top News

आईटीआई में प्रवेश पंजीयन कराने के लिए 10 जून तक।

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु पंजीयन अब 10 जून तक।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल में जानकारी दी है कि शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीव्हीटी/एससीव्हीटी व्यवसायों में प्रवेश हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि अब 10 जून 2024 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम चयन हेतु की सुविधा 27 मई से 10 जून तक उपलब्ध रहेगी इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन एवं संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम चयन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। आईटीआई में प्रवेश के लिये रजिस्ट्रेशन एवं संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम चयन हेतु किसी भी नजदीकी ऑनलाइन सहायता केंद्र पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु विभाग के पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) अथवा नजदीकी शासकीय आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं।

Previous Post Next Post