संबंधित अधिकारियों को नहीं है जानकारी विद्यालय से लापता है पदस्थ शिक्षक कर्मचारी।
शासकीय प्राथमिक विद्यालय साबो के बस्ती से शासकीय शिक्षक बिना जानकारी दिए ही लापता, और जिसकी जानकारी विद्यालय में पदस्थ दूसरे शिक्षक को भी नहीं है।
आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षिका से बार-बार निवेदन करने पर भी छुट्टी का आवेदन पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया ना ही कर्मचारी शिक्षक उपस्थिति पंजी दिखाई गई।
वही दूसरा विद्यालय शासकीय माध्यमिक विद्यालय साबो भी समय से पहले बंद रहा।
शासन के राशि का दुरुपयोग विद्यालय के नाम पर स्वयं का उपयोग, विधालय का आरो प्लांट लापता।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय के जनपद शिक्षा केंद्र विकासखंड शिक्षा अधिकारी बुढार के क्षेत्र संकुल साबो कालरी हाई स्कूल क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय का मामला जहां से विनोद नामक शिक्षक हमेशा की तरह दिनांक को भी विधालय से लापता रहे हैं।
स्थानीय निवासियों से प्राप्त जानकारी चुनाव ड्यूटी में है दोनों पदस्थ शिक्षक कर्मचारी।
एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिला अंतर्गत विकास खण्ड सोहागपुर क्षेत्र संकूल धुरवार के शासकीय विद्यालय पटपर टोला शासकीय प्राथमिक विद्यालय का मामला इस विद्यालय से हमेशा की तरह आज दिनांक 07,11,2023 को भी विधालय से दोनों शिक्षक नदारत रहे हैं कभी ट्रेनिंग के नाम पर तो कभी किसी मीटिंग या कार्यालय के काम के नाम पर। आज भी दोनों शिक्षक विद्यालय से लापता रहे। संबंधित विभाग के कई अधिकारियों से बात कर जानकारी लेना चाहा गया लेकिन सम्पर्क नहीं हुआ।
सीएल का बहाना विद्यालय से लापता रहना है इन शिक्षकों का कारनामा महीने में एक बार विद्यालय जाकर कर्मचारी उपस्थित पंजीयन पर पूरे माह का हस्ताक्षर कर खाना पूर्ति करते हुए सिर्फ बुढार शहडोल के गली मोहल्लों पर चाय या पान मसाला के दुकानों पर देखें जा सकते हैं या और भी कई बहानों में शामिल होता है विभाग के कार्य का नाम लगाकर विद्यालय से लापता रहना इनके पेशे में है।
विधालय में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल संबंधित अधिकारियों को नहीं थी जानकारी पूछने पर गोल-मटोल घूमाकर जवाब देकर खाना पूर्ति करते हुए नहीं दिए जानकारी।
