सेंट्रल एकेडमी विधालय में शिक्षक दिवस पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न ।
रिपब्लिक न्यूज
शहडोल / जिले के पुलिस लाइन पर स्थित सेंट्रल एकेडमी विधालय में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं इस मौके पर शिक्षकों का सम्मान भी किया गया । स्कूल के संचालक डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के सीनियर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का संयोजन किया और छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम प्रसारण के समय मंच पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किए तो वहीं विद्यार्थियों ने गीत एवं भाषण की प्रस्तुति दी कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधालय के छात्र- छात्रा और विधालय के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।
