Top News

कई प्रत्याशीयों के चेहरे से उठेगा नकाब किसके सिर होगा ताज ।



 रिपब्लिक न्यूज ।

शहडोल // नगरीय निकाय चुनाव की जानकारी लगते ही तीनों नगर पालिका परिषद शहडोल नगर परिषद बुढार और जयसिंह नगर में  प्रत्याशियों के वादे और इरादे शुरू वार्डों में शंखनाद प्रचार प्रसार सभी के साथ रिश्ते मधुर संबंध बनाना शुरू करते हुए , जिसको टिकट मिला पार्टी से वह भी और जिसको नहीं मिला वह भी चाहे कितना भी खास व्यक्ति क्यों ना रहा हो पार्टी के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद भी उसने अपना दावेदारी ठोकते हुए निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा भरा है ।

अब देखना है अपना दावा ठोकते हुए कितने प्रत्याशी विजय हासिल करते हैं वही कुछ भाजपा पार्टी से निष्कासित प्रत्याशियों ने निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा भरा कुछ कांग्रेस के प्रत्याशियों को पार्टी से सीट न मिलने के कारण पार्टी को इस्तीफा दिया और उन्होंने भी अपना निर्णय लेकर नामांकन पर्चा भरा कई प्रकार के नारे लगे मिटा दो उन हस्तियों को अबकी बार जो कभी नहीं देखे घूम कर बस्तियां ।

 वही कुछ भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार करते हुए ऐसे भी प्रत्याशी हैं जिन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । 

बुढार नगर पंचायत परिषद 

बुढार नगर पंचायत परिषद के कुछ भागों में जो जीवन भर दूसरे को लूटते आए हैं , अपने ही घर का सहारा लेकर नामांकन पर्चा दाखिल कर वार्ड के प्रमुख दावेदार के रूप में तैयार है। लेकिन जनता उन्हें दिखाएगी रास्ता जिन्होंने हमेशा दारू की भट्टी तक को भी लूटा चंद रुपयों के लिए दारु पीने के लिए सौ पचास की लूट करते हुए अपराधियों ने पत्नियों का सहारा लेकर नामांकन पत्र  भरा जब कुछ नहीं है, पद  तो लूटपाट करते हैं, पार्षद के पद पर आते ही न जाने क्या करेंगे।

अब देखना है किसके सर जीत का  ताज होगा कुछ प्रत्याशियों ने तो यह भी दावा कर दिया कि अबकी बार हम ही होंगे अध्यक्ष कुछ ने उपाध्यक्ष  का भी दावा करते हुए नामांकन का पर्चा भरा है। कुछ प्रत्याशियों ने अपने ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने के लिए अपने वार्ड को छोड़कर दूसरे वार्ड में जाकर अपना नामांकन पर्चा भरा वास्तव में कुछ प्रत्याशी जो जन समस्याओं के निवारण के लिए सामाजिक और समाज सेवा करने के तत्पर और अपने वार्ड और शहर के विकास के लिए भी हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं उन्होंने भी अपना नामांकन पर्चा भरा है अब कौन कितने पानी पर है किसके ऊपर वार्ड वासियों और जनता विश्वास जता पाते हैं देखना है। 

धमनी कला का सट्टा किंग कौन ?

अगले अंक में प्रकाशित होगा धमनी कला का सट्टा किंग कौन है जो स्थानीय थाना को ठेंगा दिखाकर उड़ रहा है पवन की तरह ठेकेदारी के आड़ में ड्रेगस, कोकीन और नशीले इंजेक्शन का व्यापार गांजा बना मुक्त व्यापार अनूपपुर के कुछ क्षेत्रों में इनके गुर्गे और एजेंट कर रहे काम खैरहा थाना क्षेत्र में भी फैला है कई जगह इनका अवैध व्यापार धमनी के कई घरों में शराब का बना अड्डा जो इनका मुख्य कारोबार संजय नामक व्यक्ति के दुकान से हो रहा शराब और गांजे की तस्करी और भी इस तरह के कई लड़कों के साथ मिलकर गांजा शराब कोकीन ड्रेगस और नशीले इंजेक्शन का धड़ल्ले से हो रहा अवैध व्यापार का कारोबार। 

तीन तीन बच्चों के जन्म दाता आंगनबाड़ी केंद्र में शासकीय कर्मचारी ।

तीन तीन शासकीय कर्मचारी और बन कर बैठे गरीब पीला कार्ड धारी । 

Previous Post Next Post