Top News

जैव-विविधता पंजी निर्माण प्रबंधन समिति की कार्य योजना कार्यक्रम हुआ संपन्न।

 जैव विविधता पंजी का हुआ विमोचन।

परियोजना कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य के उपस्थिति में कराया गया संपन्न।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला के जनपद पंचायत जयसिंह नगर में आज दिनांक को राज्य जैव विविधता पंजी बोर्ड भोपाल परियोजना कार्य का सफलतम विमोचन जनपद पंचायत जयसिंहनगर के प्रभारी सीईओ अशोक मरावी जी के द्वारा किया गया। 

यह परियोजना कार्य डॉ.धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी महाविद्यालय प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन एवं अन्वेषक / परियोजना अधिकारी डॉ. प्रकाशचंद्र पटेल सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र, के  रहते हुए पूर्ण किया। लगभग 87 गांवों को ध्यान में रखते हुए यह जैव विविधता पंजी अपने आप में एक विशेष दस्तावेज साबित होगा। इस पंजी में परियोजना सहायक अन्वेषक प्रो. उत्तम सिंह सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र ने भी अथक परिश्रम की भूमिका अदा की।

Previous Post Next Post