Top News

कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन और कुछ मांगों के साथ राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

 जिला कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // भाजपा के शासन राज मे चरम पर है फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार- सुभाष ।

जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता  के नेतृत्व मे दिनांक 09-12-22 को अंबेडकर चौक मे धरना-प्रदर्शन करने के पश्चात निकाला गया रैली महामहिम राज्यपाल के नाम शहडोल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन मे निम्न मांग रखी गईं।

पहला- पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय मे सहायक  प्रधानाध्यापकों की नियुक्त मे योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार करते हुए भाई-भतीजावाद के तहत सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों के रिश्तेदारों व चहेतों को भर्ती कर फर्जीवाड़ा एवं भ्रष्टाचार किया गया है, इस घोटाले की निष्पक्ष जांच हो और फर्जी भर्तिया निरस्त किया जाए।

दूसरा-  जिले मे कई योजना पूरी तरह से ठप्प है जरूरतमंदों को गेहूं एवं चावल नहीं मिल रहा है । गरीबों के भूखें मरने की नौबत आ चुकी है शीघ्र ही गेहूं चावल की समुचित व्यवस्था कराई जाए।

तीसरा- सोन नदी मे हर बार बांध बनाया जाता है जिससे कि गाँव वासियों को सिंचाई व पीने का पानी प्राप्त होता है लेकिन अवैध रेत माफियाओं के दबाव मे उसे नहीं बनाया जा रहा है जिसे की शीघ्र बनाया जाए।

चौथा- जिले मे खाद्यान्नों के ढुलाई परिवहन मे भारी हेराफेरी की गई जिसमे आज तक एफ आई आर क्यों नहीं की गई शीघ्र एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच की जाए।

पांचवां- पांचवी से आठवीं के पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति दी  जाए।

छाठवा-  जिले मे पासपोर्ट स्थानीय कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

 सड़क का मुद्दा भुल जाते हैं कांग्रेसी।

 माडल रोड गारंटी से बाहर शहडोल, बुढार, और धनपुरी।

कांग्रेस पार्टी जानकारी नहीं जुटा पा रहे शहरी क्षेत्र अंतर्गत कई सालों से बाईपास बुढार रोड से लेकर न्यू बाईपास जमुआ तक सबसे खराब सड़क लोगों का चलना भी मुश्किल है फिर भी नहीं ध्यान कांग्रेस जनों को उसकी मांग क्यों नहीं किया करते क्या वह सड़क पर जिला भाजपा कार्यालय है। 

सिंहपुर रोड पर मंदिर के पास खाई नुमा गड्ढा और कई जगह टूटा रोड नहीं दिखाई देता किसी भी कांग्रेस जन को। 

घरौला मोहल्ला होते हुए पटेल नगर से रीवा रोड को जोड़ता हुआ रोड किसको नहीं पता कैसा है यह रोड जिस पर रात के अंधेरे में छोड़ दिन के उजाले में भी चलना होता है दुर्भार  इस रोड की गिनती क्यों नहीं करते कांग्रेस जन सोहागपुर बाईपास से लेकर बस स्टैंड होते हुए बुढार रोड बाईपास तक कैसा है यह रोड इस रोड की गिनती क्यों नहीं करते कांग्रेस जन।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,नगर पालिका परिषद शहडोल अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल,प्रदेश सचिव रविन्द्र तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता अजय अवस्थी,जिला प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा, प्रभात पाण्डेय, सुमित गुप्ता, अभिषेक मिश्रा नित्तु अवस्थी, विक्रम सिंह, आशीष तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, जितेंद्र सिंह ,समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम लखन तिवारी,राम नरेश तिवारी,रूपनारायण मिश्रा,राजेश द्विवेदी,इंटक कमलेश शर्मा,राजीव शर्मा,शेखर चौधरी, सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित रहें ।

Previous Post Next Post