Top News

आवंटन स्वीकृत रेत खदान का किया गया निरीक्षण।

 पोड़ी कला में स्वीकृत रेत खदान का किया गया निरीक्षण।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु, खनिज एवं पुलिस बल के साथ तहसील जयसिंहनगर के अन्तर्गत मेंसर्स सहकार ग्लोबल लिमिटेड के पक्ष में ग्राम पोडीकला में स्वीकृत रेत खदान का निरीक्षण किया गया। जहाँ मौक़े पर खदान को दर्शाने वाला साइन बोर्ड एवम् खदान सीमा को इंगित करने वाले सीमा स्तंभ लगा पाया गया। निरीक्षण दौरान रेत खदान की KML फ़ाइल से रेत उत्खनन की सीमा को सत्यापित किया गया, जिसके अनुसार स्वीकृत खदान क्षेत्र में उत्खनन होना पाया गया। खदान धारक के प्रतिनिधि को पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से रेत परिवहन में संलग्न वाहनों को तिरपाल से रेत को ढक कर परिवहन किए जाने, तथा ई- अभिवहन प्रपत्र अंकित मात्रा के बराबर रेत खनिज का परिवहन किए जाने एवं खदान क्षेत्र से लगे सार्वजनिक / मुख्य मार्ग के रख-रखाव संबंधी निर्देश भी दिए गए।

Previous Post Next Post