प्रभात फेरी और कलश यात्रा में बडी संख्या में शामिल रहे स्थानीय जन के साथ आस पास के सर्व समाज।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में स्थापित होने जा रही है। भगवान श्रीराम की स्थापना के उपलक्ष्य में श्रीराम भक्तों द्वारा राम रूपी प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा पुरे देश में निकाली जा रही है।
प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा में महिला तथा बच्चों सहित बडी संख्या में स्थानीय जन शामिल रहे।
ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया आज शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर ग्राम पंचायत धमनी कला में स्थापित विश्व प्रसिद्ध शिवलिंग मंदिर जो ग्राम पंचायत धमनी कला ब्राह्मण मोहल्ला से प्रभात फेरी के साथ-साथ कलश यात्रा निकली गई जिसमें सभी स्थानी जनों के तत्वाधान में प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा निकाली गई।
प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा में स्थानीय जनों,तथा आस पास गांव सहित अन्य लोग शामिल हुए।