जय परशुराम
रिपब्लिक न्यूज शैलेन्द्र कुमार मिश्रा शहडोल।
शहडोल// समस्त विप्रजन को यह ज्ञात हो भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जाएगी सभी भक्तों से निवेदन किया जाता है कि आज दिनांक 03.05.2022 दिन मंगलवार को समय सायं 4.30 बजे जयस्तम्भ चौक से गांधी चौक होते हुये मोहनराम मंदिर प्रांगण शहडोल तक परशुराम भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी।
जिसमें सभी हिंदू संगठन शामिल होकर अपने भाई चारे होने का प्रमाण देंगे।
इस भव्य शोभायात्रा में आप सभी विप्रजन आमंत्रित हैं । और सभी वरिष्ठ विप्रजन कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाएंगे समस्त ब्राम्हण समाज संभाग।
पं. बालमीक गौतम जिला अध्यक्ष ब्राम्हण समाज जिला शहडोल म.प्र.
पं. सूर्यकान्त मिश्रा ‘‘निराला’’ जिला अध्यक्ष युवा ब्राम्हण समाज जिला शहडोल म.प्र.
