अब पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएस अंसारी देंगे भ्रष्टाचार भुगतान के रिकॉर्ड
शहडोल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय के बहुत चर्चित मामला जयसिंह नगर क्षेत्र पर संचालित अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के कार्यरत कर्मचारियों को होने वाला भुगतान पांचवें वेतनमान एरियर राशि 8 करोड़ 32 लाख 91309 रुपए के फर्जी भुगतान का रिकॉर्ड लोकायुक्त शहडोल की टीम खंगाले गे अपर संचालक जनजातीय कार्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र क्रमांक 41- 2022- 1822 दिनांक 2,2, 2022 द्वारा लोकायुक्त कार्यालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल के जांच आदेश पत्र अनुसार पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएस अंसारी के विरुद्ध शिकायतकर्ता आशीष चतुर्वेदी जनपद पंचायत विकासखंड जयसिंह नगर जिला शहडोल के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार लोकायुक्त कार्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश पर जांच हेतु निम्नानुसार जांच समिति का गठन किया गया। जिसमें जांच अधिकारी अर्पित वर्मा अपर कलेक्टर शहडोल रणजीत सिंह धुर्वे सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग शहडोल शिवप्रसाद चंदेल खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड सोहागपुर मनोज तिवारी प्राचार्य हायर सेकेंडरी पचगांव डॉक्टर जितेंद्र पटेल सहायक परियोजना समन्वयक शहडोल इन पांच अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर शिकायत के आवेदन पत्र पर उल्लेखित बिंदुओं के आधार पर निष्पक्ष जांच कर 7 दिवस के अंदर खंगाले की भ्रष्टाचार की रिकॉर्ड पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त मंडल संयोजक एमएस अंसारी के पद पर रहते हुए अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति को किया गया 8 करोड़ 32 लाख 91309 रुपए राशि के भुगतान पर लगभग 6 करोड रुपए की राशि कार्यरत कर्मचारियों को ना कर पांडे शिक्षा समिति संस्था के खातों पर किया गया।
जिला कोषालय अधिकारी कि मिलीभगत भी शामिल शासन को हुआ करोड़ों रुपए का नुक़सान।
पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त के साथ साथ जिला कोषालय अधिकारी राम मिलन सिंह की भी मिलीभगत निश्चित होना बताया जा रहा है बिना सीपीएफ खातों के (अकाउंट) खोले ही अंशदान की राशि का किया भुगतान और शासन को प्राप्त होने वाले इन्कमटैक्स की राशि नहीं काटा और कर दिया भुगतान।
विशेष विभागीय सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त जांच टीम गठित होते ही सहायक आयुक्त कार्यालय शहडोल दबे पांव पहुंचा शिव प्रसाद पांडे के गुर्गे और पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएस अंसारी भूषण बाबू महोबिया और कौशल मराबी के साथ मिलकर जांच अधिकारियों से बातचीत कर मामला को रफा-दफा किया जाए।
एक्शन हॉस्पिटल शहडोल रीवा रोड के सामने शिव प्रसाद पांडे की गाड़ी हुई पार्किंग नगर पालिका परिषद व्यौहारी अध्यक्ष के दामाद हैं एक्शन हॉस्पिटल के संचालक।
अपर कलेक्टर शहडोल के नेतृत्व में होगा जांच
लोगों में चर्चा का विषय जांच कमेटी के मुखिया है अपर कलेक्टर शहडोल अर्पित वर्मा तो किसी बात की चिंता नहीं निष्पक्ष जांच होगा लोगों में है आस होकर रहेगा भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ और दोषियों के ऊपर होगी निश्चित रूप से कार्यवाही।