Top News

अधिकारी बने कर्मचारी बाबू बने अधिकारी सहायक आयुक्त की मेहरबानी

 मैनेजमेंट का ऐसा खेल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय शहडोल।


शहडोल संत रविदास जयंती के होने वाले कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय भोपाल के आदेश पत्र अनुसार दिनांक 4 फरवरी 2022 द्वारा जारी आदेश में दिनांक 16 फरवरी 2022 को होने वाले कार्यक्रम संत रविदास जयंती समारोह कार्यक्रम शहडोल में आयोजन का निर्णय लिया गया है इस जिला स्तर पर उक्त समारोह कार्यक्रम का आयोजन नवीन कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर शहडोल में किया जाएगा। उक्त समारोह के कार्यक्रम का आयोजन के व्यवस्था के लिए निम्न शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें एक थर्ड ग्रेड बाबू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि इस कार्यक्रम में फास्ट क्लास ग्रेड वन के अधिकारी भी शामिल है जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य के पद पर बैठे शासकीय कर्मचारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । ऐसा मैनेजमेंट और कहां हो सकता है उक्त कार्यक्रम समारोह के सभी संबंधित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थर्ड ग्रेड बाबू मंडल संयोजक पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएम अंसारी दिनांक 16 फरवरी 2022 के जिला स्तरीय कार्यक्रम संत रविदास जयंती समारोह आयोजन के नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। जिसने पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त के पद पर रहते हुऐ कई कारनामों को अंजाम दिया है पूर्व जिला कोषालय अधिकारी के साथ मिलकर अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के कार्यरत कर्मचारियों के पांचवें वेतनमान एरियर के राशि 8  करोड़ 32 लाख 91 हजार 309 रुपए के फर्जी भुगतान के लगभग छः करोड रूपए संस्था के दो अलग-अलग बैंकों के खातों में भुगतान किया। जिसमें शामिल 20 वर्षों से एक ही शाखा में बैठे बाबूलाल भूषण बाबू , महोबिया जांच अधिकारी, मरावी बाबू और करपे जो सहायक आयुक्त कार्यालय शहडोल के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी है जिसने अंशदान के राशि का लूटेरा शिव प्रसाद पांडे रीवा अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के संचालक को अपने कार्यालय में एक अलग स्थान पर बैठने का व्यवस्था कर रखते हैं । इन सभी के मिलीभगत से करोड़ों का फर्जी भुगतान किया जा रहा है आज भी बिना सीपीएफ खातों के खोलें पांडे शिक्षा समिति को उक्त राशि का भुगतान किया जा रहा है 65542 रुपए जो प्रत्येक माह शिव प्रसाद पांडे अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति के संस्था के खातों में भेजा जा रहा है। जिसमें जिला कोषालय अधिकारी की मिली भगत है।

अंसारी के राज में शिक्षक विहीन हुए कई विद्यालय।

शासन के स्थानांतरण आदेश क्या हुआ पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त  एमएस अंसारी ने प्रभारी मंत्री शहडोल और पूर्व कलेक्टर को गुमराह कर ऑफलाइन ऐसा स्थानांतरण किए जिससे जिले के कई विद्यालय शिक्षक विहीन हो गए जब इस बात की जानकारी पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त मंडल संयोजक थर्ड ग्रेड बाबू एम एस अंसारी से प्राप्त करना चाहा गया तो थर्ड ग्रेड बाबू एमएस अंसारी ने एसटीएससी का हवाला देते हुए एफ आई आर दर्ज करने का धमकी देते हुए अपने कार्यालय से बाहर चले गए अब ऐसे थर्ड ग्रेड बाबू जो मंडल संयोजक है संत रविदास जयंती जिला स्तर के कार्यक्रम समारोह आयोजन स्थान पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। और जो खण्ड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। एक बाबू के द्वारा भेजे गए आदेश पर कार्यरत कर्मचारी होंगे।

लोकायुक्त जांच टीम भी संदेह के घेरे में।

लोकायुक्त भोपाल से आदेश अनुसार प्रभारी मंत्री के अनुशंसा पर जिला से 5 अधिकारियों  की टीम गठित कर अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था को पांचवें वेतनमान एरियर राशि के फर्जी भुगतान किया गया उसका जांच करा कर रिपोर्ट भोपाल कार्यालय  भेजा जाए और दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए सभी दोशियों के ऊपर कार्यवाही किया जाए। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ जांच कामेटी का गठन।

विशेष विभागीय सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त जांच आदेश पत्र पांडे अधिकारी ने दवाया है। क्योंकि शिव प्रसाद पांडे के गाड़ी से निकाली गई सूटकेस कार्यालय के अंदर से बाहर नहीं निकला है।



Previous Post Next Post